नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । हिंदू धर्म मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है, इस साल वैशाख पूर्णिमा आज 12 मई सोमवार को पड़ रही है इतने शुभ संयोग में पड़नेवाली वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देना भी शुभ माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने व दान करने का अपना विशेष महत्व है। आइए जानते है वैशाख पूर्णिमा पर किन चीजों का करना चाहिए दान व किन चीजों से करना चाहिए परहेज।
वैशाख पूर्णिमा पर क्या दान करें-
1. वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के पूजा के बाद शक्कर व तिल का दान करने से अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।
2. वैशाख पूर्णिमा के दिन धूप व परिश्रम से पीड़ित लोगों को पंखा दान करने से आपके जीवन में भी शीतलता का आभास होता है, ऐसा करने से व्यक्ति सभी सुखों को भोग मोक्ष को जाता है।
3. वैशाख पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चप्पल या जूते का दान करने से धन-धान्य व पुण्य की प्राप्ति होती है।
4. वैशाख पूर्णिमा के दिन देवी-देवताओं की कृपा पाने आप कोई मिट्टी का कुल्हड़ या मटके का भी दान कर सकते हैं।
5. इस पूर्णिमा के दिन दूध का खीर बनाकर दान करना अत्यंत शुभ माना जाताहै, ऐसा करने से मां लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।
6. वैशाख पूर्णिमा के दिन जीवन में सुख-समृद्धि लाने अन्न व वस्त्र का दान करना भी अत्यंत शुभ होता है। वहीं इस दिन नाखून काटना, बाल काटना, व अन्य मांस मदिरा से परहेज करना चाहिए।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Chanal




