back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akshaya Tritiya 2024: इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन,100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग

Gaj Kesari Yog: इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी।वहीं, इस बार 100 गजकेसरी योग बन रहा हैं। इस योग के दौरान कुछ राशियों को काफी फायदा होने वाला है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन किसी भी कार्य के करने के लिए किसी मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ता। क्योंकि इस त्योहार पर आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन सोने-चांदी या फिर उससे बनी गई कोई भी चीज खरीद सकते हैं। वहीं, शास्त्र के अनुसार इस बार गजकेसरी योग बन रहा है। जो 100 साल बाद आ बन रहा है। इसका असर मेष, सिंह और कर्क राशियों के ऊपर पड़ने वाला हैं जो जातकों का भाग्य परिवर्तन करता है।

अक्षय तृतीया की तिथि और महत्त्व

अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी और इस बार गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी होगा। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बहुत शुभ योग माना जाता है। यह गजकेसरी राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। ये योग ऐसा होता इसके द्वारा व्यक्ति को समाज में मान सामान के अलावा शक्ति और धन दौलत प्रदान करता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गजकेसरी योग आ जाता है उसका भाग्य जाग जाता है। और अपने करियर में खूब तरक्की करता है।

इन राशियों में आएगा गजकेसरी योग

मेष राशि

अक्षय तृतीया पर मेष राशि पर ये योग बन रहा है। गजकेसरी राज योग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ हो सकता है। यह राजयोग आपकी कुंडली के आ कर आप को धन और वाणी भाव से भर देगा। और आप के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होगी। इसके साथ ही की आप को धन लाभ भी प्राप्ति होगी। और आप अपनी वाणी और सोभाव से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही अनुकूल रहेगा उनको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। सिंह राशि के जातक के ऊपर धन लाभ और तरक्की को योग बन रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें व्यापार और नौकरी में भी काफी मुनाफा होगा। और उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों केकुंडली में गजकेसरी योग पड़ते ही उनको सभी चिंताओं से मुक्ति मिल जाएगी। इस हिसाब से देखा जाए तो उनके अच्छे दिन की शुरुआत हो जाएगी। इस राजयोग के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मज़बूत रहेगी। यहां तक करियर से जुड़ी भी सभी प्रकार की परेशानियों का अंत होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...