नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से शुरू हो रहा है इस दौरान जातक माता रानी की पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि शुरू होने से पहले कुछ ऐसे काम होते हैं इन्हें कर लेना चाहिए। जिससे माता रानी भी प्रसन्न होती हैं और आपको आशीर्वाद प्रदान करती है।
शारदीय नवरात्रि से पहले करें ये काम
शारदीय नवरात्रि बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। 9 दिन तक चलने वाली दुर्गा पूजा के दौरान माता के सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना होती है। जो जातक माता रानी की श्रद्धा भाव से पूजा करता है और उनका व्रत रखता है उसके जीवन में सदैव माता रानी की कृपा बनी रहती है। लेकिन नवरात्रि से पहले से ही बातों को ध्यान रखना चाहिए। नवरात्रि से पहले आप को अपने घर से टूटे-फूटे बर्तन, पुराने फटे कपड़े बाहर कर देने चाहिए। ये चीजें घर में नकारात्मकता बढ़ाती है सकारात्मकता को आने से रोकती है।
शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले आपको घर और मंदिर की अच्छे से साफ़ सफाई करना चाहिए। अगर मंदिर में कोई पुरानी या खंडित मूर्ति हो तो उसे जरूर घर से बाहर रख दें। इसके साथ ही मंदिर में जली पड़ी हुई माचिस और अगरबत्ती की तीलियां को भी हटा देना चाहिए। क्योंकि इसे भी जूठा माना जाता है और माता रानी नाराज हो जाती हैं।
शारदीय नवरात्रि के पहले आपको अपने घर की सफाई के साथ-साथ किचन की भी सफाई करना चाहिए। 9 दिन तक अगर आप व्रत रहते हैं तो कई प्रकार के पकवान किचन में बनाएं जाते हैं। ऐसे में अगर किचन की सफाई नहीं हुई होगी तो आपका व्रत खंडित भी हो सकता है। ऐसी लिए आप इन बातों का जरूर ध्यान रखें। जिससे आपके ऊपर माता रानी की कृपा हो और आप जीवन में सफतला की ओर बढ़े।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




