नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का प्रतीक होता है, जिसे भारतीय संस्कृति में बहुत विशेष माना जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार राखी का रंग चुनती हैं, तो यह उनके जीवन में शुभ अवसरों की शुरुआत कर सकता है। सही रंग की राखी बांधने से भाई की किस्मत पर सकारात्मक असर पड़ता है। तो आइए जानें कि कौन-सी राशि के भाई को कौन से रंग की राखी बांधनी चाहिए, ताकि खुशियों की सौगात मिले और किस्मत के द्वार खुलें।
राशि के अनुसार राखी का शुभ रंग-
मेष राशि
यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो लाल रंग की राखी बांधना बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि लाल राखी से भाई के जीवन में सकारात्मकता और सफलता आती है।
वृषभ राशि
अगर भाई की राशि वृषभ है, तो सफेद रंग की राखी बांधना शुभ और सौभाग्यदायक माना जाता है। यह रंग शांति, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है। सफेद राखी से भाई के जीवन में मानसिक संतुलन और पारिवारिक सुख बना रहता है।
मिथुन राशि
यदि भाई की राशि मिथुन है, तो हरे रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। यह रंग बुद्धिमत्ता, तरक्की और नई संभावनाओं का प्रतीक होता है। हरी राखी से भाई के जीवन में सकारात्मक सोच, स्फूर्ति और मानसिक स्पष्टता बनी रहती है।
कर्क राशि
अगर भाई की राशि कर्क है, तो सफेद रंग की राखी बांधना बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग शुद्धता, भावनात्मक संतुलन और मानसिक शांति का प्रतीक है। सफेद राखी से भाई के जीवन में पारिवारिक सुख, स्नेह और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
सिंह राशि
अगर भाई की राशि सिंह है, तो लाल रंग की राखी बांधना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रंग आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और साहस का प्रतीक है। लाल राखी से भाई के जीवन में ऊर्जा, यश और सफलता का संचार होता है।
कन्या राशि
यदि भाई की राशि कन्या है, तो हरे रंग की राखी बांधना बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग समझदारी, संयम और प्रगति का प्रतीक है। हरी राखी भाई के जीवन में स्थिरता आती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
तुला राशि
अगर भाई की राशि तुला है, तो गुलाबी रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। यह रंग प्रेम, सौंदर्य और सामंजस्य का प्रतीक है। गुलाबी राखी से भाई के जीवन में रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।
वृश्चिक राशि
यदि भाई की राशि वृश्चिक है, तो लाल रंग की राखी बांधना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रंग जुनून, शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। लाल राखी से भाई के जीवन में आत्मबल, सुरक्षा और मानसिक मजबूती बढ़ती है।
धनु राशि
अगर भाई की राशि धनु है, तो पीले रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। पीला रंग उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस रंग की राखी से भाई के जीवन में खुशहाली, नई उम्मीदें और उत्साह का संचार होता है।
मकर राशि
यदि भाई की राशि मकर है, तो नीले रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। नीला रंग शांति, विश्वास और स्थिरता का प्रतीक है। इस रंग की राखी से भाई के जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं।
कुंभ राशि
यदि भाई की राशि कुंभ है, तो नीले रंग की राखी बांधना अत्यंत शुभ माना जाता है। नीला रंग शांति, स्थिरता का प्रतीक है। इस रंग की राखी से भाई के जीवन में मानसिक सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
मीन राशि
मीन राशि वाले भाइयों को राखी में समुद्री हरे या नीले रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। ये रंग शांति, संवेदनशीलता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक हैं। इस रंग की राखी से भाई के जीवन में खुशहाली आती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की हम कोई गारंटी नहीं देते हैं। ये जानकारियां विभिन्न स्रोतों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं, और धर्मग्रंथों से संकलित की गई हैं। हमारा उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है।




