नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने का विधान है जो इस बार दो दिन 8 अगस्त और 9 अगस्त को पड़ रही है अब ऐसे में सवालये उठता है कि, आखिर कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार, रक्षाबंधन 8 अगस्त को है या फिर 9 अगस्त कोराखी बांधने का सही मुहूर्त क्या है? आइए जाएते है सबकुछ विस्तार से।
इस साल रक्षाबंधन पर 3 शुभ योगों का निर्माण
सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन पड़ रही इस बार दो दिन को लेकर भेद उत्पन्न हो गया है जिसमें काशी के ज्योतिषाचार्य से आज जानेगें रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त जो इस बार साढ़े 7 घंटे से अधिक है इस साल रक्षाबंधन पर 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है।
रक्षाबंधन की तिथि कब से कब तक है?
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन की सावन पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक मान्य रहेगी। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार सावन पूर्णिमा की उदयातिथि में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस आधार पर सावन पूर्णिमा 9 अगस्त को रहेगी। जो इस बार शनिवार को है।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या है?
इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त साढ़े 7 घंटे से अधिक रहेगा। रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 तक रहेगा। रक्षाबंधन सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन पर कौन से शुभ योग बन रहे हैं?
1. सर्वार्थ सिद्धि योग: रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 05:47 से दोपहर 02:23 तक रहेगा। इस शुभ योग में आप जो कार्य करेंगे,वह सफल सिद्ध होगा।
2. सौभाग्य योग: रक्षाबंधन पर दूसरा शुभ योग शोभन योग है, जो प्रात:काल से लेकर 9 अगस्त को तड़के 02:15 तक रहेगा।
3. शोभन योग: रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि में तीसरा शुभ योग शोभन योग बन रहा है जो 9 अगस्त को तड़के 02:15 से पूरे दिन है।
रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक है?
रक्षाबंधन के दिन भद्रा होने से राखी के त्योहार का आनंद किरकिरा हो जाता है जिसमें इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, भद्रा रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि में 9 अगस्त को 1 बजकर 52 एम तक ही है। इससे भद्रा के कारण कोई खलल नहीं पड़ेगा। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा रहित मुहूर्त में सुबह से लेकर दोपहर तक रहेगा।
रक्षाबंधन की तिथि में लगेगा रोग पंचक
रक्षाबंधन की सावन पूर्णिमा तिथि में रोग पंचक लगेगा, जो रविवार 10 अगस्त सुबह 02:11 एम से पंचक शुरू होगा,रविवार को लगने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता रोग पंचक को अशुभ फलदायी माना जाता है। इससे से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका रहती है।





