नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही खास माना जाता है। आज के दिन आपको माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके जीवन में सुख समृति पा सकते है।अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का भी महत्त्व है। कहते हैं सोना खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर सदैव बानी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि, अक्षय तृतीया के ही दिन माता लक्ष्मी से जुड़ा कुछ उपाय करके आप जीवन में तरक्की पा सकते है। तो चाहिए आपको उन उपायों के बारे में बताते हैं।
अक्षय तृतीया का दिन इतना खास होता हैं की इस के दिन आप जो भी पुण्य करते हो उसका असर कई सालों तक देखने को मिलता है। इस लिए अक्षय तृतीया के दिन सब अच्छा करना चाहिए देवी देवताओ की पूजा अर्चना करना चाहिए। और उनसे जुड़े उपयों को करके अपने भाग्य को चमकना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया को देवी लक्ष्मी को प्रिय वस्तुओं के भोग लगाया जाता है जिससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और घर में सुख संमृद्धि बनी रहती है। इस दिन मां लक्ष्मी को अनेक प्रकार के व्यंजन के रूप में भोग लगाते हैं।
खास भोग चढ़ाकर करें माता को प्रसन्न
अक्षय तृतीया के दिन आपको माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाया जाता है। कहते है कि माता को खीर अत्यंत प्रिय है तो अक्षय तृतीया पर दूध से बनी खीर मेवे और इलाइची डालकर भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस भोग से मत लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और आपको आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
अक्षय तृतीया के दिन आप भोग में सूजी या आटें से बना हुआ हलवा भी माता भोग में चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा नारियल का भी भोग लगा सकते है। आप नारियल से बानी मिठाई को भी भोग में चढ़ा सकते हैं। इससे माता प्रसन्न हो जाती हैं।
भोग का महत्त्व
अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी को इन सभी के भोग लगाने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। इससे आपके जीवन में धन धन्य, सुख संमृद्धि की कमी नहीं आती है इस दिन को मां की कृपा पाने के लिए उत्तम अवसर के रूप में माना जाता है। इस दिन माता की भक्ति के साथ पूजा करने से आपके ऊपर पूरे साल माता की कृपा बानी रहती है।





