back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, बरतें ये जरूरी सावधानियां

भाद्रपद पूर्णिमा 2025 पर चंद्र ग्रहण के कारण ज्योतिषियों ने कुछ राशियों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है, सूतक काल शुरू होने से पहले पूजा-पाठ और पितरों का तर्पण करना शुभ माना गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भाद्रपद पूर्णिमा का पावन पर्व इस बार एक विशेष खगोलीय घटना के साए में मनाया जाएगा। 07 सितंबर 2025, रविवार को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि भारत में पूर्ण रूप से दृश्य होगा। इस कारण सूतक काल भी मान्य रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण काल में किए गए कार्य शुभ फल नहीं देते, ऐसे में इस अवधि में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है।

 चंद्र ग्रहण 2025: समय और सूतक काल

ग्रहण प्रारंभ: रात 09:58 बजे

ग्रहण समाप्ति: रात 01:26 बजे (8 सितंबर की रात)

सूतक काल शुरू: दोपहर 12:19 बजे से

सूतक समाप्त: ग्रहण खत्म होने के साथ ही

 ग्रहण के दौरान न करें ये कार्य

चंद्र ग्रहण के समय धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार, कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। आइए जानें किन बातों का रखें ध्यान।

भोजन न करें और न ही नया खाना बनाएं

मंदिरों के कपाट बंद रहें, पूजा-पाठ न करें

भगवान की मूर्तियों को न छुएं

गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें, घर के भीतर ही रहें

धारदार वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची का प्रयोग न करें

नकारात्मक स्थानों और विचारों से दूरी बनाएं

चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से बचें

 ग्रहण के बाद क्या करें?

ग्रहण समाप्ति के बाद कुछ धार्मिक क्रियाएं करने से शुद्धि मानी जाती है। शास्त्रों में बताए अनुसार इन उपायों को अपनाएं—

सबसे पहले स्नान-ध्यान करें, गंगाजल से शुद्धिकरण करें

भगवान विष्णु की पूजा करें, महामृत्युंजय मंत्र का जप करें

जरूरतमंदों को वस्त्र, अन्न या दक्षिणा का दान करें

इसके बाद ही भोजन ग्रहण करें

 पितृ तर्पण का भी उत्तम अवसर

भाद्रपद पूर्णिमा को पितृ तर्पण करने का विशेष महत्व है। चंद्र ग्रहण के चलते, सूतक लगने से पहले तर्पण क्रिया सम्पन्न कर लेनी चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ग्रहण के समय राहु-केतु की सक्रियता अधिक हो जाती है। ऐसे में मानसिक तनाव, रोग और अनिष्ट प्रभाव बढ़ सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि इस अवधि में संयमित जीवनशैली अपनाएं और आध्यात्मिक साधना पर विशेष ध्यान दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर होंगी, वहीं 3 मार्च 2026 को साल का पहला...
spot_img

Latest Stories

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵