back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने नहीं हैं पैसे, तो खरीदें ये चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

अक्षय तृतीया के मुहूर्त को अबूझ मुहूर्त माना जाता है यानि इस दिन कोई भी शुभ कार्य  बिना किसी समय की बाध्यता से संपन्‍न कर सकते हैं। यदि आपके ज्‍यादा पैसे नहीं हैं तो इस खरीदें ये चीज।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। चूंकि इस दिन नए काम शुरू करने, भूमि-भवन के अलावा ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के मुहूर्त को अबूझ मुहूर्त माना जाता है यानि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी समय की बाध्यता से संपन्‍न कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस दिन दान पुण्य से लेकर सोना-चांदी खरीदने की परम्परा है, यदि आपके ज्‍यादा पैसे नहीं हैं तो इस दिन आप ये चीजें खरीदकर भी अपने घर की सुख-समृद्धि को बढ़ा सकती हैं। 

पंडित जगदीश शर्मा ने बताया

पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर्व शोभन योग, लक्ष्मी नारायण, गजकेसरी और सर्वार्थ सिद्धि योग में होने से खरीदी गई वस्तुएं अति फलदायी होंगी। इसलिए इस दिन खरीदारी जरूर करनी चाहिए। वहीं ऐसे भी लोग हैं जो अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी नहीं कर सकते ऐसे में धार्मिक ग्रंथों में इसका भी उपाय बताया गया है। अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होता है, किसी भी शुभ कार्य को समय की बाध्यता के कारण बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं। सोना-चांदी, वाहन, गृह संपत्ति की खरीदारी के लिए यह पुनीत अवसर होता है। इस बार खाास बात यह है कि अक्षय तृतीया के दिन शुभ विवाह के भी मुहूर्त हैं।

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त

पंडित शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में पूजा और खरीदारी की जाएगी। तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 05:32 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 अप्रैल को दोपहर 02:12 बजे पर समाप्त होगी। इस दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 06 घंटे 37 मिनट की है। इस दौरान पूजन के साथ गृह प्रवेश भी किया जा सकता है।

सोने की जगह ये इन चीजों की कर सकते हैं खरीदी 

अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की खरीदी नहीं कर पा रहे हैं तो इनकी जगह कपड़ा, खाद्यात्र, दाल, घी आदि खरीदना चाहिए। इसके अलावा कौड़ी, तुलसी, पीली सरसों, सेंधा नमक, जौ, रूई व श्री यंत्र खरीदना भी बेहद शुभ रहेगा।

भूल से भी ये चीजें न खरीदें 

पंडित शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर भूल से भी एल्यूमीनियम, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। क्‍योंकि इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही यदि आप अक्षय तृतीया (आखा तीज) पर कपड़े खरीद रहे हैं, तो इस दिन काले रंग के कपड़े न खरीदें। वहीं, अक्षय तृतीया पर कटिदार पेड़-पौधों को घर लाना भी शुभ नहीं माना जाता।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज इंदिरा एकादशी के दिन राशि अनुसार करें ये खास दान, मिलेगी पितृ ऋण से मुक्ति और पूर्वजों का आशीर्वाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ने वाली इंदिरा एकादशी इस आज 17 सितंबर, बुधवार को जा रही है।...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...