back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ravivar Mantra: रविवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सूर्य भगवान होंगे प्रसन्न

आज रविवार के दिन आपको सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे आपको कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा करने के लिए रविवार का दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। रविवार का व्रत रखने से आपकी जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का हल मिलता है और सूर्य भगवान की कृपा से आपका काम बनने लगता है। रविवार का दिन सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए बहुत ही खास माना जाता है। रविवार के दिन आप सुबह उठकर सूर्य भगवान को जल अर्पित करें ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आएगी और आपको तरक्की मिलती रहेगी। इसके साथ ही आज के दिन आपको उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। ताकि आपके जीवन में तरक्की और सुख समृद्धि आ सके।

पूजा विधि 

आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद तांबे के लोटे में सिंदूर अक्षत और लाल फूल डालकर आप सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। इसके बाद पूजा के चौकी में लाल रंग का कपड़ा रखकर सूर्य देव की तस्वीर स्थापित करें। भगवान को रोली, अक्षत, सुपारी, फूल आदि चढ़ाएं। फल व मिष्ठान का भोग लगाएं और फिर धूप दिखाएं।अब रविवार की व्रत कथा पढ़े या सुने। अंत में सूर्य देव की आरती जरूर करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ ह्रां भानवे नम:

ॐ हृों खगाय नम:

ॐ हृां मित्राय नम:

ॐ हृीं रवये नम:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

ऊं घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।

इस प्रकार करें सूर्य भगवान को प्रसन्न 

सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन आपको लाल कपड़ा पहनना चाहिए ऐसा माना जाता है कि सूर्य भगवान को लाल कपड़ा अधिक प्रिय है। इससे उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। वहीं अगर आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है तो आप सूर्य देव को अर्घ्य देते समय गुलहड़ का एक फूल लेकर सूर्य भगवान का मंत्र उच्चारण करके जल में डालकर अर्घ्य दें। इससे भगवान की कृपा पर बनी रहती है। इसके अलावा आज के दिन जरूरतमंदों को दान भी देना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵