back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shukrawar Mantra: जानिए शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनने का महत्व, इस मंत्र के जाप से शुक्र ग्रह को करें ठीक

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है वहीं बोला जाता है कि जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो तो वास्तु शास्त्र के उपाय के अनुसार उसे ठीक किया जाता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क 15 December 2023 हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन मां दुर्गा मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का माना जाता है।इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करके हम धन दौलत की कामना करते हैं तो वहीं सरस्वती जी की पूजा करके विद्या प्राप्ति की कामना करते हैं। और अगर आपका शुक्र ग्रह कमजोर है तब भी हम मां लक्ष्मी की पूजा करके अपना शुक्र ग्रह मजबूत बनाते हैं। वहीं ऐसी मान्यताएं हैं कि शुक्रवार के दिन सफेद कपड़ा पहनने का एक अलग महत्व है। तो आईए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन सफेद कपड़ा क्यों पहना जाता है।

शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनने का महत्व

जिस प्रकार बृहस्‍पति देव गुरु कहलाते हैं उसी प्रकार शुक्र दैत्‍यों के गुरु कहे जाते हैं। शुक्र ग्रह जीवन में राजसी ठाट संपदा खुशहाली भोग विलास का कारक है। वही जिस प्रकार बृहस्पतिवार कपिल कपड़ा पहनकर पूजा की जाती है तो शुक्रवार को लोग सफेद रंग के वस्त्र पहनते हैं। शक्ति और दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा होता है। शुक्रवार का व्रत अलग-अलग वजहों से रखा जाता है। कुछ लोग संतान की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखते हैं तो कुछ खुशहाल जीवन के लिए। बाधाओं को दूर करने के लिए शुक्रवार का व्रत बहुत लाभकारी है।

इस प्रकार शुक्र ग्रह को बनाएं मजबूत

शुक्रवार को हमें हमेशा माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह है तो उसे एक विशेष व्रत रखना चाहिए। जिससे उसका शुक्र ग्रह शांत हो जाए। शुक्र ग्रह मजबूत करने के लिए 21 या 31 शुक्रवार का व्रत करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और वैभव और धन की प्राप्ति होती है।शुक्र ग्रह मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करके ॐ द्रां द्रीं दौं सः शुक्राय नमः मंत्र का 5, 11 या 21 बार जाप करना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵