नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क 10 December 2023: रविवार का दिन सूर्य देव का माना जाता है। इस दिन सूर्य भगवान को सुबह जल्दी उठकर जल चढ़कर अथवा लाल फूल, सिंदूर,अक्षत, मिश्री डालकर अर्घ्य करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। और भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने के साथ इन मंत्रों का जाप भी करना फलदायी साबित होगा। जानिए सूर्य की पूजा के समय किन मंत्रों का जाप करना लाभकारी होगा।
सूर्य देव के चमत्कारी मंत्र
रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करते समयओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करना बहुत अच्छा माना जाता है। नीचे दिए गए इन मंत्रो का भी जप करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
-
ऊं घृणिं सूर्य्य: आदित्यः
-
ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
-
ऊं ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
-
ऊं ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ऊं
-
ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
-
ऊं सूर्याय नमः
-
ऊं घृणि सूर्याय नमः
आपको बता दे की ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहण का राजा माना गया है।सूर्य ऊर्जा और आत्मा का कारक भी है जिस व्यक्ति की कुंडली सूर्य मजबूत होता है वह व्यक्ति राजा के समान होता है।
रविवार के दिन करें यह उपाय
-
केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें
-
सूर्य देव की उपासना करें। अगर संभव हो तो रविवार को व्रत भी रखें
-
सूर्य भगवान के लिए गुड़, लाल पुष्प, तांबा और गेहूं आदि का दान करें
-
आपका सूर्य मजबूत रहे इसके लिए माणिक्य रत्न धारण करें
-
बेल मूल की ज़ड़ी धारण करें
एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें वहीं,रविवार के दिन आप गुड़, दूध, चावल और वस्त्र जैसी चीजों का दान करे। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा आपके और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहती हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




