back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Somwar Mantra: बेल पत्ती और इस मंत्र के जाप से करें महादेव की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है।

 नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 4 December 2023: एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं और सातों दिन अलग-अलग भगवान की पूजा अर्चना की जाती है तो वहीं, सोमवार को महादेव यानि शिव भगवान की पूजा होती है। शिव भगवान की पूजा करने के कई नियम बनाए गए हैं।जिनका सही से पालन  करे आप भगवान की प्रसन्न कर सकते हैं।

पूजा करने की सही विधि

 सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें। भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

शिव भगवान पर बेल पत्ती चढ़ाने के सही नियम

शिव जी की पूजा में बेलपत्र जरूर चढ़ाया जाता है क्योंकि ये भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। अलग-अलग शास्त्रों में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के कुछ नियम बताए गए हैं जिसे हर एक शिव भक्त को जरूर जानना चाहिए। अक्सर हम बिना सही नियम जाने हैं कितनी भी बेलपत्ती भगवान पर चढ़ा देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बेलपत्ती चढ़ाने का सही नियम। आप शिवलिंग पर 11,21,51 और 101 बेलपत्र को चढ़ा सकते हैं।वैसे तो ये आपकी भक्ति पर भी निर्भर करता है, एक बेलपत्र भी भगवान को खुश कर सकता है। वहीं,बेलपत्र चढ़ाने से पहले यह जरूर देख लें कि यह कहीं से भी कटा-फटा नहीं होना चाहिए। और बेलपत्र की तीन पत्तियां ही भगवान शिव को चढ़ती है। इसका जरूर ध्यान दे।

 पूजा करते समय इस मंत्र का करें जाप

 इस मंत्र के जाप से महादेव अति प्रसन्न होते हैं। और आपके और आपके घर परिवार पर महादेव की कृपा बनी रहती है।

 ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵