back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shaniwar mantra : शनिवार के दिन इन मंत्रो का करें जाप, शनिदेव की होगी अपार कृपा !!

शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है लेकिन क्या आप जानते है की शनिवार के ही दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने का क्या महत्त्व हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क 23 December 2023 : हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के सातों दिन भगवान को समर्पित है। हर दिन अलग-अलग भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। और शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का होता है। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से शनिवार के दिन अगर आप भगवान शनि देव की पूजा करते हैं तो आपके घर में सुख शांति बनी रहती है और शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है। वही बहुत लोग शनिवार के दिन पीपल में दिया भी जलते हैं उनका मानना है कि पीपल में सरसों का तेल के दीपक जलाने से शनि ग्रह शांत होता है। वही ऐसे कुछ मंत्र भी है जिनके जब से आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

शनिवार के दिन इस प्रकार करें पीपल की पूजा

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा से शनि की साढ़े साती से जल्द ही मुक्ति मिलती है। क्योंकि पीपल में त्रिदेव यानी कि भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति इस पेड़ की पूजा करता है तो उसे कई कष्टों से मुक्ति मिलती है। और आपका काम जो नहीं बन रहा है वह जल्दी बनने लगता है। अगर आप पीपल में दीपक जला रहे हो तो दीपक जलाने का समय सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय शुभ माना जाता है। वहीं शाम के समय 5 से 7 बजे तक दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

इन मंत्रो का करें जाप

ॐ शनिदेवाय नमः’

शनिवार के दिन इस शनि मंत्र का जाप करें। ये मंत्र शनि संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करता हैं।

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

ॐ शं शनिश्चराय नम:

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय इन मंत्रो का जाप जरूर करना चाहिए। यह बहुत शक्तिशाली मंत्र होते हैं।

औम कृष्णांगाय विद्य्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात

शनिवार के दिन शनि गायत्री मंत्र का जाप करने से साधक को शनिदेव की विशेषक कृपा प्राप्त होती है।

ऊं कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में तेल का दीपक जलाकर इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन से सारे कष्ट दूर होते हैं और खुशियां आती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रुप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵