back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना में राहुल गांधी से मिले पप्पू यादव, मंच से हटाए जाने के बाद भी दिखाया भरपूर सम्मान

CWC बैठक से पहले पटना में राहुल और पप्पू की मुलाकात सुर्खियां बनी है। वोटर अधिकार यात्रा के मंच से बाहर किए गए पप्पू यादव ने राहुल गांधी को आंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की ऐतिहासिक बैठक के लिए पटना पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंच पर जगह न मिलने का दर्द साझा किया। कुछ दिन पहले महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन समारोह में उन्हें मंच से हटाया गया था, लेकिन इस बार पप्पू यादव ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की।

CWC बैठक देश को वोट चोरों से मुक्त कराने के लिए

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में हो रही यह पहली CWC बैठक देश को वोट चोरों से मुक्त कराने के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगी। उन्होंने महागठबंधन के मंच से बार-बार अलग-थलग किए जाने और सुरक्षा बलों द्वारा राहुल-तेजस्वी की गाड़ी में सवार होने से रोकने के बावजूद राहुल गांधी की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस मुलाकात ने राजनीतिक माहौल में नई ऊर्जा और एकता की उम्मीद जगाई है।

पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट पर टिकट न मिलने पर दुख व्यक्त किया था 

बता दें कि, पिछले साल पप्पू यादव ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी पूर्णिया सीट पर टिकट न मिलने पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, “क्या मुझमें कमी थी? क्यों बार-बार मधेपुरा या सुपौल जाने को कहा गया?हालांकि, कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि पप्पू यादव महागठबंधन के उम्मीदवार नहीं हैं और उन्होंने स्वतंत्र रूप से नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा था, “पप्पू यादव न तो कांग्रेस और न ही I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

इस मुलाकात ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, पप्पू यादव और राहुल गांधी के बीच सम्मान और सहयोग की भावना कायम है। यह घटना आगामी चुनावों में विपक्षी एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...