back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, गृह विभाग BJP के खाते में, जानें किसको कौन सा विभाग मिला?

बिहार की नई सरकार में अब विभागों को बंटवारा किया गया है। इस बार गृह विभाग सम्राट चौधरी के पास रहेगा। आइए जानते हैं कि किन मंत्रियों को कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। बीते गुरुवार को गांधी मैदान में 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिसमें नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद आज शुक्रवार को सरकार ने सभी मंत्रियों के विभागों की सूची जारी कर दी। इस लिस्ट के मुताबिक, विभिन्न मंत्रियों को उनके अनुभव और पार्टी के समीकरणों के अनुसार विभाग सौंपे गए हैं। 

सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री और डिप्टी सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच करीब आधे घंटे की बैठक के बाद बिहार मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा तय कर राज्यपाल को सौंप दिया गया है। इस नए बंटवारे में सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय का जिम्मा मिला है। वहीं, कैबिनेट की आगामी बैठक में विभागों के कामकाज पर चर्चा की जाएगी। मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा करते समय वरिष्ठता, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। कई महत्वपूर्ण विभाग पुराने चेहरों के पास ही बने रहेंगे। इसके साथ ही, एक बार फिर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया गया है, जो कैबिनेट में स्थिरता और अनुभव का प्रतीक माना जा रहा है।

कौन-कौन से मंत्री किन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे

1. सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है, वे राज्य के डिप्टी सीएम भी रहेंगे।

2. विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम के साथ-साथ भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व विभाग संभालेंगे।

3. विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और भवन विभाग का कार्यभार मिला है।

4. दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बने हैं।

5. ग्रामीण विकास कार्य और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी श्रवण कुमार को दी गई।

6. अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य मंत्री बने हैं।

7. ऊर्जा विभाग की कमान विजेंद्र यादव के हाथ में दी गई है।

8. स्वास्थ्य और विधि विभाग के मंत्री मंगल पांडेय होंगे।

9. खाद्य उपभोक्ता मंत्री की जिम्‍मेदारी लेशी सिंह को दी है।

10. नितिन नवीन को पथ निर्माण, नगर विकास और आवास विभाग संभालने का अधिकार मिला।

11. समाज कल्याण मंत्री के रूप में मदन सहनी को जिम्मेदार मिली है।

12. संतोष सुमन को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

13. शिक्षा विभाग की कमान सुनील कुमार को सौंपी गई।

14. रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री बनाया गया है।

15. अल्पसंख्यक मामलों की जिम्मेदारी जमा खान को दी गई।

16. श्रम संसाधन विभाग संजय टाइगर को दिया गया है।

17. पर्यटन और कला-संस्कृति विभाग अरुण शंकर प्रसाद संभालेंगे।

18. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी रमा निषाद को मिली।

19. पशु एवं मत्स्य विभाग सुरेंद्र मेहता के नियंत्रण में रहेगा।

20. आपदा प्रबंधन विभाग का कार्यभार नारायण प्रसाद को सौंपा गया।

21. लखेन्द्र पासवान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बने हैं।

22. सूचना और खेल मंत्री के रूप में श्रेयसी सिंह को जिम्‍मेदारी मिली।

23. संजय सिंह को मंत्री पद मिला है।

24. दीपक प्रकाश को भी मंत्री पद मिला है। 

25. सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन प्रमोद कुमार चंद्रवंशी संभालेंगे।

26. संजय पासवान भी मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...