नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जनरल सीट से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, चिराग पासवान ने बिहार चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रस्ताव दिया है कि मैं जनरल सीट से चुनाव लड़ूं, लेकिन इस पर अभी और चर्चा होना बाकी है। मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी की और से आया है, लेकिन इस पर अभी लंब चर्चा होना बाकी है।
पार्टी ने रखा प्रस्ताव
अब ऐसे में चिराग ने बिहार विधानसभा चुनाव में मैदान संभालने की अटकलों पर संशय खत्म कर दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने से मना नहीं किया है। और वे जनरल सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, LJP संसदीय दल की बैठक में चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आया था, जिसे उन्होंने मना नहीं किया। वे इस प्रस्ताव पर विचार कर सकते है।
अरुण भारती ने शेयर किया था पोस्ट
ऐसे में LJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के चुनाव लड़ने की खबर ने सूबे के सियासत में एक नई हलचल मचा दी है। जमुई से सांसद और चिराग के जीजा अरुण भारती ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संकेत दिया कि चिराग सामान्य सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद राजधानी पटना और शेखपुरा में चिराग के स्वागत में पोस्टर लगाए गए, जिनमें उन्हें “बिहार का भविष्य” बताया गया है।
बता दें कि, हाल के दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी का वह खेमा जिसकी अगुवाई चिराग पासवान करते हैं उसकी संसदीय दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से या फैसला लिया गया था कि चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। अब माना जा रहा है कि, इस खबर के बाद चिराग पासवान बिहार में एक मजबूत चेहरा है और उनके लड़ने से पार्टी को बड़ा फायदा होगा।
‘बिहारी फर्स्ट का नारा ज्यादा पॉपुलर’
दरअसल, पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी ने बिहारी फर्स्ट का नारा दिया है और इसको बिहार के 13 करोड़ लोगों के स्वाभिमान से जोड़ा है। अब पासवान के विधानसभा चुनाव में उतारे जाने के इस प्रस्ताव के बाद पार्टी ने यह साफ कर दिया है NDA में चिराग की भी मौजूदगी उतनी ही मजबूत रहेगी जितनी बाकी दलों की है।





