back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Cabinet Expansion: CM नीतीश कुमार कैबिनेट में 7 नए चेहरे हुए शमिल,जानिए कौन कितना है अमीर

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इस विस्तार में बीजेपी के 7 नए चेहरों को जगह मिली है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इस विस्तार में बीजेपी के 7 नए चेहरों को जगह मिली है। आज शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए जातीय समीकरण का खासा ध्यान रखा गया है। आइए जानते हैं इन नए मंत्रियों की संपत्ति और उन पर दर्ज आपराधिक मामलों के बारे में।

साथ नए मंत्री

कृष्ण कुमार मंटू: करोड़पति विधायक

सारण के अमनौर से विधायक कृष्ण कुमार मंटू के पास 7.25 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई की है। उनके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विजय कुमार मंडल: 1 करोड़ की संपत्ति, 1 केस

अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय कुमार मंडल के पास 1 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वे भी 10वीं तक पढ़े हुए हैं और उन पर 1 आपराधिक मामला दर्ज है।

राजू कुमार सिंह: 9 करोड़ की संपत्ति, 10 आपराधिक मामले

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजू कुमार सिंह के पास 9 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। उनके खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

संजय सारावगी: 5 करोड़ की संपत्ति, 4 आपराधिक मामले

दरभंगा से बीजेपी विधायक संजय सारावगी के पास 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने एमबीए किया हुआ है। उनके खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जीवेश मिश्रा: वकील से बने मंत्री

दरभंगा के जाले से विधायक जीवेश मिश्रा ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उनके पास 2 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उन पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सुनील कुमार: 5 करोड़ की संपत्ति, 9 मामले दर्ज

नालंदा के बिहारशरीफ से विधायक सुनील कुमार के पास 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने ग्रेजुएशन किया हुआ है। उनके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मोती लाल प्रसाद: सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री

सीतामढ़ी के रीगा से विधायक मोती लाल प्रसाद के पास मात्र 50 लाख रुपये की संपत्ति है। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है। उनके खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बिहार के नए मंत्रियों की संपत्ति और उनके आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आ गई है। कुछ मंत्री करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, जबकि कुछ के पास अपेक्षाकृत कम संपत्ति है। वहीं, कुछ विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। अब देखना होगा कि ये नए मंत्री अपनी जिम्मेदारियों को किस तरह निभाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...