back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमेंट्री की आलोचना की तो भड़क गए हरभजन सिंह, बोले- अंग्रेज़ की औलाद…

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने एक सोशल मीडिया यूजर को जमकर लताड़ा। दरअसल, एक यूजर ने हिंदी कमेंट्री को "दुनिया की सबसे बकवास चीज" कहकर आलोचना की थी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने एक सोशल मीडिया यूजर को जमकर लताड़ा। दरअसल, एक यूजर ने हिंदी कमेंट्री को “दुनिया की सबसे बकवास चीज” कहकर आलोचना की थी, जिससे हरभजन सिंह नाराज हो गए।

सोशल मीडिया पर हुए विवाद

हरभजन सिंह के इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने हिंदी कमेंट्री की आलोचना की और इसे “खराब दर्जे का” बताया। इस पर हरभजन सिंह ने तीखा जवाब देते हुए लिखा, “वाह अंग्रेज की औलाद। तुम पर शर्म आती है। अपनी भाषा बोलने और सुनकर फक्र महसूस होना चाहिए। बात यहीं खत्म नहीं हुई।

एक यूजर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का एक वीडियो साझा किया, जिसमें इंजमाम ने हरभजन के बारे में चर्चा की थी। वीडियो में इंजमाम ने बताया कि जब वे खेलते थे, तब उन्होंने एक अलग कमरा नमाज पढ़ने के लिए बनाया था। कुछ दिनों बाद भारतीय मुस्लिम खिलाड़ी भी वहां आने लगे। एक दिन हरभजन ने इंजमाम से कहा कि उन्हें भी मौलाना की बात मान लेनी चाहिए।इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए हरभजन सिंह ने लिखा, “अरे इसको भी ले जाना अपने साथ अस्पताल, दिमाग़ी इलाज करवाने। इस को भी तुम्हारी तरह सख़्त इलाज की ज़रूरत है।

[EMBED]

ट्रोलिंग के शिकार हुए हरभजन

हरभजन सिंह की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने उनके हिंदी लिखने के तरीके पर सवाल उठाए, तो कुछ ने उनके बयान को लेकर बहस छेड़ दी। हालांकि, हरभजन अपने बयान पर कायम रहे और उन्होंने किसी भी तरह की आलोचना का जवाब नहीं दिया। इस विवाद के बीच हरभजन सिंह ने विराट कोहली को लेकर भी एक बड़ी भविष्यवाणी की थी। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा था कि विराट पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाएंगे।

हरभजन की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई और विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए। अब जब विराट कोहली अपनी शानदार फॉर्म में लौट आए हैं, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। पिछले मैच में उन्होंने अपने 14,000 वनडे रन पूरे किए, ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे खिलाड़ी बने। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह और इंजमाम उल हक के बीच बयानबाजी ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा। जहां हरभजन ने हिंदी कमेंट्री की आलोचना पर तीखा जवाब दिया, वहीं इंजमाम के पुराने बयान पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इस बीच, विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय फैंस को जश्न मनाने का और भी बड़ा मौका दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵