नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार पर घर में काफी कुछ हुआ सलमान खान ने मुनव्वर की क्लास लेते हुए मन्नारा की साइड ली। सलमान खान ने मन्नारा को कई सारी जीचे समझाई। वहीं घर में क्रिसमस की पार्टी पर रवीना टंडन और अब्दु रोजिक आए। अब्दु ने आते ही सलमान खान के साथ स्टेज पर खूब सारी की और सलमान खान और रवीना टंडन की कैमिस्ट्री देखने को मिली। इसके बाद रवीना टंडन ने चिंटू को डांस करने को कहा चिंटू यानी समर्थ ने टिप टिप बरसा पानी में डांस करके रवीना टंडन का दिल जीत लिया।
ऐश्वर्या शर्मा हुई घर से बेघर
बिग बॉस 17 के शुरू होते ही घर में दो कपल की एंट्री हुई थी जिसमें से एक ऐश्वर्या और नील भट्ट थे। अक्सर नील ऐश्वर्या को बिग बॉस द्वारा गेम समझते हुए देखा गया था। अब ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर हो गई हैं। दरअसल इस वीकेंड घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेटेड थे जिनके नाम इस प्रकार हैं अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, अनुराग डोभाल और ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे वही बिग बॉस ने कैप्टन ईशा को अलग रूम में बुलाकर एक रूल ब्रेक करने की किताब दिया गया उसे किताब में चारों सदस्य के रूल ब्रेक करने का चिट्ठा लिखा था। बिग बॉस इशा से कहते हैं कि कैप्टन होने के कारण आपको एक पावर दी जाती है इन चारों सदस्यों में से जिसने अभी तक सबसे ज्यादा रूल ब्रेक किया है उसे आप इसी वक्त घर से बेघर कर सकती हैं। इसके बाद ईशा अपना डिसीजन लेती है और वह ऐश्वर्या को इस घर से बेघर करने के लिए बिग बॉस से बोलती है।
नील और ईशा में हुई तकरार
ईशा ने ऐश्वर्या को बेघर करने का फैसला लिया इसके बाद न केवल नील बल्कि पूरा घर ईशा के खिलाफ हो गया। दरअसल बिग बॉस जब ईशा से पूछते हैं और उन्हें रूल बुक दिखाते हैं तब उस पर सबसे ज्यादा रूल ब्रेक अनुराग ने किया होता है। इसके बावजूद वह ऐश्वर्या का नाम देती है और कहती है कि मैं पहले ऐश्वर्या को हटाना चाहूंगी क्योंकि मेरी इक्वेशन उनके साथ नहीं है। इसके बाद यही सारी बातें बिग बॉस पूरे घरवालों को बताते हैं घर वाले यह बात जानकर ईशा को काफी कुछ सुनाने लगते हैं और ईशा के फैसले पर सवाल उठाते हैं। वहीं नील ऐश्वर्या के जाने के बाद काफी परेशान नजर रहे हैं और वह ईशा से काफी लड़ाई करते हैं और कहते हैं कि ऐश्वर्या से ज्यादा तो अनुराग ने इस घर का रूल तोड़ा है तब आपने ऐश्वर्या को क्यों बेघर किया। जिसके बाद ईशा कहती है कि मैने अपनी मर्जी से यह किया क्योंकि बिग बॉस ने मुझे पावर दिया और मैंने उसका इस्तेमाल किया। और अनुराग मेरा दोस्त है जबकि ऐश्वर्या से मेरा कोई इक्वेशन नहीं है मेरे ऐश्वर्या का नाम चुना।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





