नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलामन खान का रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से एक चर्चित शो रहा है। वहीं OTT सीजन 3 ख़त्म होने के बाद अब सबकी नजरें बिग बॉस सीजन18 पर टिकी हुई है। कुछ दिनों से शो प्रीमियर डेट की भी खबरें सामने आ रही थी। इसके साथ ही हाल में ही ये खबर आई क सलमान खान शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। जिसके बाद फैंस काफी उदास हो गए थे क्योंकि OTT सीजन 3 में भी सब ने सलमान खान को काफी मिस किया था। हालांकि अब फैंस के लिए शो जुड़ी गुडन्यूज सा,सामने आ ही है। ि
बिग बॉस 18 होस्ट करेंगे सलमान खान
फैन्स बिग बॉस 18 में सलमान खान को ही होस्ट के रूप में देखना चाहते हैं।जब से ये पता चला कि सलमान खान हेल्थ इश्यू की वजह से शो होस्ट नहीं करेंगे तो सब का ऐसा रिएक्शन आने लगा था की बिना उनके शो चलेगा ही नहीं। हालांकि अब उनके लिए काफी अच्छी खबर सामने आई हैं क्योंकि ये अफवाहें थी। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार शो से जुड़े सूत्रों ने सलमान के नाम को कन्फर्म किया है। सूत्रों का कहना है कि जो भी अफवाहें चल रही वो गलत है।सलमान कहीं नहीं जा रहे हैं, वो पूरी तरह से शो का हिस्सा हैं।
इस कारण फैली थी अफवाह
सलमान खान से जुड़ी ये खबर तेजी से टीवी वायरल हो गई जब उनके एक इवेंट का वीडियो सामने आया। उस वीडियो में सलमान खान को देखकर लग रहा थाकि वो काफी दर्द में हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि पिछले कुछ वक्त से सलमान अपनी हेल्थ को लेकर परेशान हैं। गौरतलब है कि एक्टर की पसलियों में गंभीर चोट लग गई थी।इसके बाद ये ही ये अफवाह सामने आने लगी की वो शो नहीं करेंगे जबकि अब ये कन्फर्म हो गया हैं कि सलमान खान ही शो होस्ट करेंगे।
प्रीमियर डेट और अप्रोज सेलेब्स
बिग बॉस 18 के प्रीमियर की बात करें तो शो अगले महीने यानी 5 अक्टूबर को होगा।रिपोर्ट्स में ये भी पता चला कि मेकर्स शो को शुरू करने की तैयारियां भी करने लगे हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्स को अप्रोज भी किया गया हैं। इनमें धीरज धूपर,शाहीर शेख, सुधांशु पांडे, रिम शेख, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, अंजली आनंद, चाहत पांडे, जान खान के नाम शामिल हैं।




