back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान और कंगना रनौत के रियलिटी शो आपस में टकराने को हैं तैयार, कौन पड़ेगा किसपर भारी?

बिग बॉस OTT 3 खत्म होने के बाद सीजन 18 की काफी चर्चा हो रही है। वहीं अब कंगना रनौत के शो लॉकअप 2 से भी जुड़ी अपडेट सामने आ रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ की लगातार कुछ न कुछ अपडेट सामने आ रही है। OTT 3 खत्म होते ही दर्शकों को ‘बिग बॉस सीजन 18’ का इंतजार है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार सीजन 18 अक्टूबर में शुरू हो सकता है। बिग बॉस के साथ साथ कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ से भी जुड़ी अपडेट सामने आ रही है। अगर ऐसा हुआ तो टीवी शो का सबसे बड़ा क्लैश भी देखने को मिल सकता है।

5 अक्टूबर से शुरू होगा ‘लॉकअप 2’ और ‘बिग बॉस 18’ 

बिग बॉस ओटीटी 3 में फैंस ने सलमान खान की होस्टिंग को काफी मिस किया। वहीं, अब सीजन 18 में सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। बिग बॉस 18 के लिए लगतार कॉन्टेस्ट्स से जुड़े नाम की अपडेट आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस साल बिग बॉस 18 का प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा। इसके साथ ही अब रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 जिसे कंगना रनोट होस्ट करेंगी। इससे जुडी भी अपडेट आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि ये लॉक अप सीजन 2 भी 5 अक्टूबर से ही शुरू हो रहा है। वहीं अगर ऐसा हुआ अगर ऐसा तो टीवी पर पहली बार 2 तकड़े रियलिटी शो आपस में भिड़त नजर आएंगे।

मुनव्वर फारूकी ने जीता था शो 

बिग बॉस के 17 सीजन आ चुके हैं। वहीं, कंगना रनौत के शो लॉकअप का पहला सीजन साल 2022 में आया था। लेकिन लॉकअप शो को भी काफी लोगों ने पसंद किया था। इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग पहले सीजन से ही रही है। लॉकअप के पहले सीजन के विनर की बात करें तो शो के विनर मुनव्वर फारूकी थे। इसके बाद मुनव्वर ने ही बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

इन सेलेब्स किया गया अप्रोच 

अब फैंस दोनों शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस की बात करें तो, अर्जुन बिजलानी, शोएब इब्राहिम,

समीरा रेड्डी, दीपिका आर्य, मानसी श्रीवास्तव, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, कनिका मान और अन्य सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया गया है। जबकि लॉक अप 2 के लिए अभी किसकी का नाम सा,सामने नहीं आया हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman Khan Birthday: एक्टिंग से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर थे भाईजान, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपन जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री और दर्शकों...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...