नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अपने जीवन में हर व्यक्ति चाहता है कि वह हमेशा खुशहाल रहे। घर परिवार में तरक्की होती रहे ।लेकिन कई बार घर में वास्तु दोष इतना बढ़ जाता है।कई प्रकार की दिक्कतें आने लगती है जिसके कारण आपके जीवन से तरक्की दूर हो जाती है। अगर आपके भी घर में भी धन की कमी हो गई है और आपका कोई काम नहीं बन रहा है तब आपको नीचे दिए गए इन वास्तु उपाय पर ध्यान देना चाहिए ताकि जीवन में कंगाली जैसी स्थिति ना आए सब कुछ ठीक हो जाए।
वास्तु उपाय
अगर आपके घर में कंगाली छाई हुई है इसे दूर करने के लिए आपको वास्तु के छोटे बड़े उपाय जरूर करना चाहिए। सबसे पहले आपको अपने घर में शुद्धता बनाए रखनी चाहिए इसके लिए आपको पूरे घर में कपूर जलाकर दिखाना चाहिए ताकि घर की शुद्धता बनी रहे पानी में हल्दी मिलाकर पूरे घर में छिड़कना चाहिए इसके साथ ही मुख्य द्वार का भी ध्यान रखना चाहिए मुख्य द्वार के आसपास कभी गंदगी नहीं फैलानी चाहिए क्योंकि वहीं से माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं।
वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि, उत्तर दिशा को कुबेर जी की दिशा माना गया है।इसलिए तिजोरी, कैश बॉक्स या पैसे रखने की अलमारी इसी दिशा में रखना शुभ माना जाता है।ध्यान रखें कि तिजोरी का मुंह अंदर की ओर खुले और उसमें लक्ष्मी जी की तस्वीर या कोई शुभ चिन्ह जैसे स्वस्तिक या श्रीफल रखें. इससे धनवृद्धि होती है और पैसा लंबे समय तक टिकता है।
कई लोग घर में टूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या बेकार कबाड़ इकट्ठा कर लेते हैं। यह सब चीजें वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं और घर में बरकत रुक सकती है।ऐसे सामान को तुरंत बाहर करें और घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें ताकि आपके जीवन में तरक्की हो सके और देवी देवताओं की कृपा बनी रहे।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





