नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आपके घर में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है। लगातार काम करने के बाद भी तरक्की हासिल नहीं हो रही है घर हो या बिजनेस चारों तरफ आपको निराशा ही देखने को मिल रही है। तब आपको समझ जाना चाहिए कि आपके घर में वास्तु दोष और नकारात्मकता काफी ज्यादा बढ़ गया है जिसके कारण यह सारी स्थिति बन रही है। इसे दूर करने के लिए कुछ उपाय वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं जिन्हें आपको जरूर करना चाहिए तो चलिए उनके बारे में जानते हैं अच्छे से समझते हैं।
वास्तु शास्त्र के उपाय
अगर किसी के घर में वास्तु शास्त्र हिसाब से घर नहीं बनाता या चीजें नहीं रखी होती उन घरों में वास्तु दोष उत्पन्न होता है जिससे घर में कलह और नकारात्मकता बढ़ती है। इसीलिए आपको कुछ भी चीज रखने से पहले उसकी दिशा का ज्ञान ले लेना चाहिए ताकि आगे जाकर वास्तु दोष न हो।वास्तु शास्त्र के अनुसार धन रखने के लिए सबसे बेहतर दिशा दक्षिण-पश्चिम होती है।इस दिशा में तिजोरी, अलमारी और आभूषण आदि रखने से धन में वृद्धि होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मध्य भाग जिस ईशान कोण दिशा भी कहा जाता है।अक्सर लोग इस स्थान पर कोई ना कोई सामान रख देते है. लेकिन इस जगह को हमेशा खाली और साफ सुथरा करके रखना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक बनी रहती है और आपके परिवार वाले आपस में मिलकर रहते हैं लड़ाई झगड़ा कल जैसी स्थिति नहीं बनती है।
घर में तरक्की बढ़ाने के लिए तुलसी का पौधा बहुत ही कारगर साबित होता है।हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना गया है।तुलसा की पौधे के अलावा तुलसी की जड़ भी बहुत लाभदायक होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी की जड़ को लाल रंग के कपड़े में बांधकर मेन गेट पर लटका दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी और घर से वास्तु दोष भी दूर होगा।




