नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसे जुड़ा कुछ वास्तु उपाय करके आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। गणेश भगवान की पूजा करने से आपके जीवन में आ रही सभी समस्याओं का अंत हो जाता है और चारों तरफ से तरक्की आपको प्राप्त होने लगती है।संकष्टी चतुर्थी के दिन शुभ फलों की प्राप्ति और सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आपको नीचे दिए गए इन नियमों का पालन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनोखे उपाय
अगर आपके दांपत्य जीवन में कई प्रकार की परेशानी आ रही है रिश्ता ठीक से नहीं चल रहा है। तब आज संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश का पूजन करके हवन करना चाहिए। आप चाहें तो किसी योग्य पंडित जी से हवन करा सकते हैं और अगर आपका इतना सामर्थ्य नहीं है तो आप स्वयं भी गाय के गोबर से बने कंडे पर सफेद तिलों की 108 आहुति देकर घर में छोटा-सा हवन कर सकते हैं।
घर में चारों तरफ से नकारात्मकता छाई हुई है तब आज आपको अपना घर पूरे अच्छे से साफ सुथरा करना चाहिए गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए गणेश भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए इसके साथ ही मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए।
अगर आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है कई प्रकार की समस्याओं ने आपको घेरा हुआ है। तब आप संकष्टी चतुर्थी के दिन स्नान आदि करके एक लोटा जल लें और उस जल में दूर्वा डालकर भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने रख दें। फिर विधि-पूर्वक भगवान की पूजा करें। पूजा के बाद उस पानी के लोटे को ढंक कर वहीं भगवान श्री गणेश के सामने रखा रहने दें और शाम के समय जब चन्द्रोदय हो, तो उस पानी से चंद्रमा को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपकी जीवन में सुख समृद्धि आने लगेगी आपका जो काम नहीं बन रहा है वह पूरा होने लगेगा।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





