नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपके घर में कोई भी काम नहीं बन रहा है। लगातार आर्थिक तंगी हो रही है।तब आपको कुछ उपाय जरूर करना चाहिए ताकि आपके घर परिवार के उन्नति हो सकें। कई बार जी-जान लगाकर की गई मेहनत के बाद भी लोगों को वह मुकाम नहीं मिल पाता है, जो उन्होंने सोचा होता है या फिर जिसके वे हकदार होते हैं।ऐसे में उस व्यक्ति को निराशा हाथ लगती है। ऐसे मैं आपको समझ जाना चाहिए कि घर में वास्तु दोष लगा है इसे दूर करने के लिए इन उपायों को करें।
वास्तु शास्त्र उपाय
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में तरक्की पाने के लिए आपको सुबह और शाम घर में दीपक जलाना चाहिए। घर में बनी मंदिर में पूजा अर्चना करना चाहिए। अगर आपके घर पर ही मंदिर है और वहां की पूजा नहीं हो रही है तब आपके घर में तरक्की नहीं हो सकती है। यदि आपको जीवन में नई ऊंचाई पाना है तो उसके लिए जरूरी है आपके पास सकारात्मक ऊर्जा के भंडार का होना और आपका आभामंडल का स्ट्रॉन्ग होना।इसके लिए आप सुबह उठकर सूर्य को जल चढ़ाएं. इस समय इसका ध्यान रखें कि धूप जल से छनकर आप पर पड़े।
घर में तरक्की पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर आप जीवन में आगे बनना चाहते हैं तो आप घर में कभी मकड़ी का जाला न लगने दें। जैसे-जैसे मकड़ी आपके घर में अपने जाल बनाती है वैसे-वैसे आपके घर में नकारात्मकता फैलना शुरू कर देता है। इसके साथ ही कई बार देखा गया है कि घर में आप कोई भी सामान कहीं भी फेंक देते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए सभी सामान उसके स्थान पर रखना चाहिए जैसे जूते चप्पल। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती हैं और आपके घर में कंगाली का माहौल रहता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार धन आगमन और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए ईशान कोण में एक छोटा-सा फव्वारा या एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। जल तत्व का प्रवाह आर्थिक उन्नति और शुद्धता का प्रतीक होता है, जिससे घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है। इसके साथ ही आपको ध्यान रखना चाहिए मुख्य द्वार के तरफ कभी भी अंधेरा ना रहे मुख्य द्वार से ही देवी देवता घर में आते हैं अगर वहां अंधेरा रहेगा तो कोई भी देवी देवता आपके घर में नहीं आएंगे।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





