नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन महादेव का होता है। ऐसे में महादेव को प्रसन्न करने के लिए आपको कई सारे उपाय करते रहना चाहिए। ताकि उनकी कृपा आपके घर परिवार में बनी रहे और रात दिन तरक्की होती रहे। अगर आपके घर में इन दिनों काफी कुछ चल रहा है कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आपको समझना चाहिए कि घर में वास्तु दोष काफी बढ़ गया इसे दूर करने के लिए महादेव के शरण में जाना चाहिए।
वास्तु के उपाय
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सोमवार के दिन घर में खुशहाली लाने और महादेव को प्रसन्न करने के लिए शक्कर, घी और गेहूं के आटे से बना भोग अर्पित करें। इसके साथ ही सोमवार के दिन बेलपत्र चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बेलपत्र कटी फटी ना हो बेलपत्र चढ़ाते समय अपनी इच्छा जरुर बोल महादेव सारी पूर्ण करेंगे।
अगर आपके घर में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है यहां तक की घर में कंगाली छा गई है लगातार आर्थिक तंगी बन रही है कर्ज में भी आप डूबे जा रहे हैं। तब आप को सोमवार के दिन महादेव की मंदिर में रुद्राभिषेक करना चाहिए तो रुद्राभिषेक करने से कई प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाता है और महादेव की कृपा आपके घर परिवार में बनी रहती है जिस घर में खुशी आती है कंगाली जैसी स्थिति भी दूर हो जाती है।
सोमवार का दिन महादेव का होता है इसलिए आपको उन्हें उनसे जुड़ी चीजें चढ़ाना चाहिए जो उन्हें काफी पसंद हो। प्रसाद में खोवें का लड्डू चढ़ाना चाहिए बेलपत्र चढ़ाना चाहिए धतूर भांग शमी की पत्ती चढ़ाना चाहिए। इन सब चीजों को चढ़कर आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख समृद्धि का सकते हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





