नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।17August 2024। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा अर्चना विधि विधान से की जाती है । लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ कामों को करने के लिए रोका जाता है। अगर आप वह काम करते हैं तो शनि देव आपसे रूठ जाते हैं और उनकी दृष्टि आपके ऊपर पड़ती है। जिसके कारण आपके ऊपर शनि की साडेसाती अथवा प्रकोप का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानें कि शनिवार के दिन किन कामों से बचना चाहिए।
शनिवार के दिन इन कामों से रहे सावधान
शनिवार के दिन आपको कुछ खरीदारी में भी सावधानी रखनी चाहिए। आज के दिन आपको झाड़ू कभी भी नहीं खरीदना चाहिए। वैसे तो झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। दिवाली के दिन झाड़ू की पूजा भी की जाती है लेकिन शनिवार के दिन अगर आप चालू खरीदने हैं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती और घर में बरकत रूक जाती है।
आज के दिन आपको झाड़ू के अलावा नमक भी नहीं खरीदना चाहिए और ना ही नमक किसी को दान करना चाहिए। आज के दिन नमक खरीदने से आप कर्ज में डूब जाते हैं और आपके घर में क्लेश अथवा नकारात्मकता फैल जाती है। इसके साथ ही आपके ऊपर शनि देव का प्रकोप भी पड़ता है जिसके कारण आपका कोई काम सफल नहीं होता।
लोहे को शनिदेव का स्वरूप माना गया है। ऐसा कहा जाता हैं कि लोहे पर शनि देव विराजमान रहते हैं इसीलिए आपको आज के दिन लोहा बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि शनिवार के दिन लोहा खरीदने से शनि देव रूठ जाते हैं जिसके कारण आपके घर में अशांति फैलती है। लेकिन आज के दिन आपको लोहा का दान जरूर करना चाहिए अगर आज के दिन आप लोहा का दान करते हैं तो शनि देव आपसे प्रसन्न होकर आपके आशीर्वाद देते हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





