नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा हो तब आपके घर में असफलता ही आती है। कभी भी तरक्की नहीं होती। इसके कारण आप कई तरह की मुसीबत में फंस जाते हैं और उसे बाहर नहीं निकल सकते। कई बार देखा गया है कि वास्तु दोष ज्यादा बढ़ जाने से आपके घर में कंगाली छा जाती है। और आप कर्ज में भी डूबने लगते हैं। इसलिए आपको अपने घर में कुछ उपाय को करना चाहिए। जो इससे छुटकारा दिला सकते हैं।
वास्तु शास्त्र का अनोखा उपाय
वास्तु शास्त्र में हल्दी से जुड़ा कई उपाय बताए गए हैं जिनसे आपके जीवन में तरक्की आ सकती है। अगर आपका कोई भी कार्य सफल नहीं हो रहा है चारों तरफ से आपको असफलता ही प्राप्त हो रही है। जब आप अपने नए कार्य के लिए घर से निकले तो हल्दी का चंदन अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपके कार्य बनने लगते हैं कभी भी आप घर से बाहर निकले तो माथे पर हल्दी जरूर लगाकर जाएं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर आपको तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी और आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं हो सकती। माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर परिवार में सदैव बनी रहेगी जिसके कारण घर में बरकत होगी और चारों तरफ से सुख समृद्धि आपको मिलने लगेगी।
घर में लगा हुआ नकारात्मकता को भागने के लिए आपके घर में पानी में हल्दी डालकर उसका छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मकता कोसों दूर भाग जाती है और सदैव आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है देवी देवताओं की कृपा भी होती है। इसके अलावा हफ्ते में एक दो बार आपको पानी में हल्दी डालकर उसे ही स्नान करना चाहिए इससे आपके ऊपर चल रही ग्रह दशा सही रहती है और नकारात्मकता भी नहीं लगती।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




