नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों के बारे में भी काफी कुछ बताया गया है। पेड़ पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं इसके साथ ही वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं। लेकिन आप अगर अपने घर में प्लास्टिक के फूल पौधे लगाते हैं या रखे हुए हैं। तब आपको वास्तु शास्त्र के बताए गए इन नियमों पर बातों पर अमल करना चाहिए। ताकि आपके घर में तरक्की हो कोई भी नकारात्मकता शक्ति प्रवेश न कर सके। आपके घर में सकारात्मक का संचार रहे।
ध्यान रखेंगे वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपके घर में कभी भी आर्टिफिशियल फूल पौधे नहीं लगना चाहिए। यह घर की सुंदरता तो बढ़ाते हैं लेकिन इसे कई प्रकार की वास्तु दोष भी उत्पन्न होने लगते हैं। जो आपके घर में तरक्की को रोक देते हैं और नकारात्मकता बढ़ाते हैं जिसके कारण आपका कोई भी काम नहीं बनता है चारों तरफ से असफलता प्राप्त होने लगती है।
सुगंधित और ताजे फूल घर में रखने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं। लेकिन इन नकली फूल से हमारी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। आर्टिफिशियल फूल हमारे दिमाग पर नकारात्मक असर डालते हैं। इससे आपके घर में क्लेश जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है रोज लड़ाई झगड़े होते हैं इसलिए आपको इन्हें अपने घर में कभी भी नहीं रखना चाहिए।
आर्टिफिशियल फूल घर में लगाने से परिवार के बीच मतभेद की स्थिति पैदा होने लगती है। इसके अलावा आपको कभी भी घर के आसपास कांटेदार भी पौधे नहीं लगाने चाहिए कांटेदार पौधे लगाने से घर की बरकत रुक जाती है और नकारात्मकता का संचार काफी ज्यादा होता है जिससे आपकी तरक्की में बाधा पहुंचती है। पेड़ पौधों के बारे में बताए गए इन वास्तु उपाय का ध्यान रखते हुए ही आपको कोई भी कार्य करना चाहिए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी





