नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 16 January 2024: वास्तु शास्त्र में बाथरूम की कई सारे नियम बताए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाथरूम के अलावा बाल्टी पर भी वास्तु शास्त्र के कई नियम है। अगर उस हिसाब से आप बाथरूम में बाल्टी नहीं रखते हैं तो आपके ऊपर वास्तु दोष लगता हैं। जिसके कारण आपके घर में दरिद्रता आती है,और घर का माहौल अच्छा नहीं रहता क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती हैं।
बाथरूम में ना रखें इस कलर की बाल्टीयां
बाथरूम में कभी भी काले, मटमेले, कत्थई या फिर बैंगनी रंग के मग और बाल्टी नहीं रखने चाहिए। इन रंगों की बाल्टी रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।बाथरूम में वास्तु दोष ना हो इसके लिए यहां नीले रंग के मग और बाल्टी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा बाथरूम में गलती से भी कभी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। बाथरूम में खाली बाल्टी रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं पानी से भरी बाल्टी घर में सकारात्मक ऊर्जा आती हैं।
बाथरूम में बाल्टी रखने के कुछ खास नियम
-
बाथरूम की बाल्टी में कोई भी ऐसी चीज ना रखें जो काम की ना हो।नहाने वाली बाल्टी में सिर्फ साफ पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।बाथरूम की बाल्टी को कभी भी उल्टी करके नहीं रखना माना जाता है। वास्तु के अनुसार इससे बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।
-
वास्तु के अनुसार बाथरूम में खाली बाल्टी रखने से जीवन में अभाव आता है बाल्टी को हमेशा साफ करके ही इसमें पानी भरना चाहिए। गंदी बाल्टी में भरा पानी दुर्भाग्य का कारण बनता है।
-
बाथरूम में उत्तर दिशा पानी के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि पानी से भरी बाल्टी हमेशा उत्तर दिशा में ही रखनी चाहिए। पानी की बाल्टी दक्षिण दिशा में न रखें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





