नई दिल्ली, रफ्तार। रफ्तार के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पेरिस ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन आज शूटिंग में भारत को पदक की उम्मीद है। 10 मीटर की शूटिंग में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की टीम कांस्य पदक जीत सकती है। दूसरी ओर रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल महिला इवेंट में 7वें नंबर पर रहीं। इस कारण वह पदक पाने से चूक गईं।
भारत आज इन इवेंट्स में लेगा हिस्सा
भारत आज शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी और तीरंदाजी में भाग लेगा। भारतीय एथलीट्स की नजरें 3 मेडल इवेंट पर हैं। खिलाड़ी 2 इवेंट मेडल में हिस्सा लेंगे,जिनमें शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल वीमेंस और अर्जुन बबूता दोपहर 3:30 बजे मेडल के लिए निशाना साधेंगे। वहीं, भारतीय तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। यह मैच शाम में होगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





