back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Assembly election: BJP को चुनावी फायदा देने के लिए हिंदू संगठनों का बड़ा ऐलान, MVA मे टेंशन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के समर्थन में हिंदू संगठनों ने सजग रहो अभियान चलाने का ऐलान किया है। इस पूरे अभियान में RSS की भी अहम भूमिका होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपने पूरे चरम पर है। एक तरफ राजनीतिक दल अपने चुनावी वादों की झड़ी लगा रहे हैं जबकि दूसरी तरफ अपने अपने वोट बैंक को साधने में लगे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के सरकार में लाने के मकसद से 65 हिंदू संगठन सजग रहो अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के पीछे का मकसद हिंदू वोट बैंक को साधना हैं। बीजेपी की ओर से योगी आदित्यनाथ भी बंटोगे तो कटोगे का नारा दे चुके हैं जबकि प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि एकजुट रहोगे तो सेफ रहोगे, जिसकी तर्ज पर “सजग रहो” यह अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदू वोट एकजुट करना होगा मकसद

बीजेपी के बड़े नेता योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिया था जिसको विस्तार देते हुए महाराष्ट्र के 65 हिंदू संगठन जमीन पर उतरकर बीजेपी के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे। इस अभियान के जरिए BJP को चुनावी फायदा पहुंचाना तो मकसद है ही बल्कि हिंदुओं के एकजुट करना भी मकसद है। RSS के सहयोग से चलाए जाने वाले इस अभियान में चाणक्य प्रतिष्ठान, मातंग साहित्य परिषद और रणरागिनी सेवाभावी संस्था शामिल हैं। यह संगठन कोंकण, देवगिरी और विदर्भ में स्वयंसेवको के जरिए यह संदेश हिंदू मतदाताओं तक पहुंचाएंगे।

इस अभियान से महाविकास अघाड़ी में टेंशन का माहौल

महाराष्ट्र में कोर हिंदू वोट बैंक शिवसेना को समर्थन देता आया है लेकिन शिवसेना की टूट के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है जिसमें हिंदू वोट बैंक बंटने की पूरी संभावना है। ऐसे में हिंदू संगठनों का बीजेपी के लिए प्रचार करना MVA में टेंशन का कारण बन रहा है। अगर हिंदू वोट शिवसेना के दो धड़ो में बंटता है और अभियान के तहत कुछ वोट बीजेपी के ट्रांसफर होता है तो शिंदे गुट और बीजेपी के गठबंधन में होते हुए महायुति को इसका फायदा मिलना तय है जबकि शिवसेना को नुकसान उठाना पडे़गा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...