back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र चुनाव में महायुती की भारी बढ़त के बीच स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर ECI पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुती गठबंधन की भारी बढ़त के बाद स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर ECI पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की अणुशक्ति नगर विधानसभा से NCP नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक ने जीत दर्ज की है। उन्होंने NCP(SP)के फहाद अहमद को करीब 3378 वोटों से हरा दिया है। फहाद अहमद स्वरा भास्कर के पति हैं। स्वरा भास्कर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुती गठबंधन की बढ़त के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा

स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे.. @ECISVEEP @SpokespersonECI अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आख़िर कैसे ? 

@NCPspeaks”

कांग्रेस के कई नेता भी ECI पर इस तरह के गंभीर आरोप लगा चुके हैं

बता दें कि स्वरा भास्कर से पहले कांग्रेस के कई नेता भी ECI पर इस तरह के गंभीर आरोप लगा चुके हैं। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने तो हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की है। खुद उदय भान ने इसकी जानकारी मीडिया को दी थी। 

हरियाणकांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा था कि उन्होंने जो याचिका हाई कोर्ट में दायर की है उसमे यही कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस तरह से धर्म का प्रयोग किया गया और मतदाताओं को लुभाया गया। इसके अलावा EVM में 99 फीसदी बैटरी चार्ज दिखाई दे रही थी। इसके अलावा हमारी विधानसभा सीट पर वोट पर्सेंटेज बढ़ जाना एक बड़ी चिंता का कारण है। उदय भान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा था कि जीत के सारे इंतजाम किए जा चुकें हैं। ये सारी वजह ऐसी हैं, जिससे पता चलता है कि वोट काउंटिंग में धांधली हुई है।ा

Advertisementspot_img

Also Read:

महानगरपालिका चुनाव के बाद अब सत्ता की जंग शुरू, उद्धव ठाकरे गुट के 9 पार्षद संपर्क से बाहर

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनावों के परिणाम आ चुके हैं, लेकिन यह तय नहीं हो पाया है कि किस महानगरपालिका...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...