नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। झारखंड चुनाव में बरहेट विधानसभा से हेमंत सोरेन की बड़ूी जीत हुई हैं। जीत के बाद JMM में खुशी का माहौल है। हेमंत सोरन ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गामलीयेल हेम्ब्रोम को हरा दिया। हेमंत सोरेन ने 21 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत हासिल की हैं।
तीसरी बार जीत हासिल की
हेमंत सोरेन ने झारखंड में 24 साल का सियासी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे चल रही है। कल्पना का कहना हैं कि इस सीट पर भी जीत हासिल होगी। हेंमत सोरेन ने लगाई जीत की हैट्रिक तीसरी बार चुनाव में जीत हासिल की हैं। तीसरी बार हेमंत ने बहुमत के साथ वापसी की हैं। अब तक हुई वोटों की गिनती के अनुसार यह साफ हो रहा हैं कि INDIA झारखंड में अपनी सरकार बनाने जा रही है।
चुनाव से पहले महिलाओं के लिए निकाली ये योजना
आपको बता दें कि हेंमत सोरेन पिछले साल ईडी की कार्रवाई में जेल चले गए थें। लोकसभा के दौरान जेल से बाहर आने के बाद हेंमत सोरेन ने चंपई सोरेन को हटाकर एक बार फिर सीएम का पदभार संभाला। लोकसभा चुनाव का रुझान देखते हुए हेंमत सोरेन तत्काल मंईयां सम्मान योजना लेकर आए। इस योजना के तहत 51 लाख झारखंड की 51 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाते। इस योजना के तहत तीन किस्त जारी की गई।
राजनीतिक कैंपेन की स्ट्रैटेजी
हेंमत सोरेन का राजनीतिक कैंपेन पर नजर डाले तो हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रैलियों में बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें झूठे केस में फंसाया और जेल भेजने का काम किया। JMM ने यहीं हर जगह यहीं बताने की कोशिश की कि BJP आजिवासी को कभी आगे नहीं बढ़ने देना चाहती हैं।
जीत के बाद पोस्ट की बच्चों के साथ फोटों
जीत के बाद हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बच्चों के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा “मेरी शक्ति” जिसका अर्थ यह निकाला जा रहा हैं कि हेमंत के बच्चें उनकी शक्ति हैं। फोटो में वे अपने बच्चों के साथ भले मिलते और खुश नजर आ रहे हैं।




