back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand Assembly 2024: झारखंड में शुरुआती रुझानों ने कांटे की टक्कर, हेमंत सोरेन बरहट से आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरु हो गई है। INDIA 40 सीटों से आगे और NDA की 36 सीटें आती हुई नजर आ रही है। हेमंत सोरेन बरहेट से आगे चल रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में वोटिंग हुई थी। आज 23 नवंबर को चुनावो की मतगणना जारी है। झारखंड में 2 बड़े गठबंधन आमने सामने हैं। शुरुआती रुझानो के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक झारखंड INDIA 40 सीटों से आगे है वहीं NDA की 36 सीटें नजर आ रही हैं। हालांकि, यह आकड़े शुरुआती रूझानों में नजर आ रहे हैं हालांकि इन आकड़ो में फेर बदल की संभावना बनी हुई है। दोनो पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर हैं। NDA कुछ सीटों से ही पीछे दिख रही हैं अब देखना यह बाकी है कि कौन बाजी मारकर अपनी सरकार बनाती हुई दिख रही हैं।  

क्या है सीटों का सियासी गणित?

शुरुआती रुझानों में बरहेट विधानसभा क्षेत्र सीट से हेमंत सोरेन आगे हैं। बता दें की हेमंत सोरेन की पार्टी का नारा था ‘जेल के बदले वोट’ यानी जनता वोटों से विपक्ष को जवाब देगी। 

गांडेय सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी आगे चल रही हैं। BJP की नेता मुनिया देवी उनके सामने हैं। 

जामताड़ा सीट से BJP की उम्मीदवार सीता मुर्मू आगे चल रही हैं। 

BJP उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह हुसैनाबाद विधानसभा सीट से आगे हैं। 

JMM के बसंत सोरेन दुमका से आगे हैं। 

धनवार से BJP कैंडिडेट बाबूलाल मरांडी से आगे हैं। 

BJP उम्मीदवार राज सिन्हा धनबाद से आगे हैं। 

सरकार बनाने के लिए इतना चाहिए आंकडा

पहले चरण में 13 नवंबर को और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। झारखंड में सरकार बनाने के लिए 41 का आकड़ा पार करना जरूरी है।

पिछले चुनाव में क्या हुआ? 

बात करें पिछले चुनाव की तो BJP केवल 25 सीट ही जीत पाई थी वहीं झामुमो ने 30, कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। इसके बाद ही झामुमो-कांग्रेस और RJD ने मिलकर सरकार बनाई थी जिसके बाद हेमंत सोरेन सीएम बने थे। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वोटों की काउंटिग 8 बजे से शुरु हो गई हैं और काउंटिग अभी जारी है। आज ही चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। केवल झारखंड ही नहीं महाराष्ट्र की वोटिंग काउंटिग जारी है। कई राज्यों के उपचुनाव के परिणाम भी आज ही पता लग जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵