नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ED ने बांग्लादेशियों को भारत में घुसपैठ कराने के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से जांच को आगे बढ़ाते हुए इस मामले में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। ED ने यह छापेमारी झारखंड और पश्चिम बंगाल में की है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ED ने इस मामले में सितंबर 2024 में केस दर्ज किया था। ED ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों और मानव तस्करी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का भी ऐंगल सामने आने के बाद अपनी यह जांच शुरू की थी।
“यह घुसपैठ चुनाव में फायदा उठाने के लिए की जा रही है”
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में बांग्लादेशी महिलाओं की झारखंड में घुसपैठ कराई गई है और इसके पीछे पैसों का लेनदेन भी सामना आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अन्य नेताओं का इस मामले में कहना है कि इसमें झारखंड सरकार का हाथ है। वे आरोप लगा रहे हैं कि झारखंड सरकार ही इस तरह के घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। उनका कहना है कि इस तरह की घुसपैठ इस वजह से कराई जा रही है ताकि झारखंड की जनसांख्यिकी में बड़ा बदलाव किया जा सके और इस सबका फायदा विधानसभा चुनाव में उठाया जा सके।
बता दें कि BJP ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में भी इस मुद्दे को उठाया था। बीजेपी ने कहा था कि संथाल परगना एवं कोल्हन क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ बड़ी संख्या में कराई जा रही है।
झारखंड में विधानसभ चुनाव दो चरणों में पूरे होंगे
बता दें की झारखंड में विधानसभा के चुनाव दो चरणों में पूरे होंगे, पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 को होगा, जबकि 20 नवंबर 2024 को दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर 2024 को होगा। वहीं चुनाव आयोग 23 नवंबर 2024 को झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर देगा।





