akhilesh yadav and dimple yadav declare their assests
akhilesh yadav and dimple yadav declare their assests Raftaar.in
उत्तर-प्रदेश

26 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल यादव को उधार में दिए हैं 54 लाख

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव ने 26.34 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। जबकि उनकी पत्नी, जो कि मैनपुरी से पार्टी उम्मीदवार हैं उनके पास 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिससे उन दोनों की कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। .

डिंपल यादव ने अखिलेश से ले रखा है उधार

डिंपल यादव के हलफनामे में एक दिलचस्प बात सामने आई है। इसमें उन्होंने घोषित किया है कि उनका अपने पति अखिलेश यादव पर 54.26 लाख रुपये का बकाया है। यह पर्सनल लोन या किसी को दिए गए एडवांस की कैटेगरी में आता है। साथ ही यह किसी से प्राप्त होने वाली राशि की कैटेगरी के अंदर भी आती है।

कितनी की संपत्ति के मालिक हैं अखिलेश और डिंपल?

अखिलेश यादव ने चल संपत्ति में ₹9.12 करोड़ और अचल संपत्ति में ₹17.22 करोड़ की घोषणा की है। जबकि उनकी पत्नी के लिए यह आंकड़ा चल संपत्ति ₹5.1 करोड़ और अचल संपत्ति ₹10.44 है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने ₹25.61 लाख नकद और ₹ 5.41 करोड़ बैंक तिजोरियों में होने की भी घोषणा की है। आभूषण और मूल्यवान वस्तुओं की श्रेणी के तहत, अखिलेश यादव ने 5.34 लाख की व्यायाम मशीनें और 1.6 लाख रुपये की क्रॉकरी घोषित की है।

अखिलेश यादव की आय में आते रहे उतार चढ़ाव

हलफनामे में अखिलेश यादव की पिछले पांच वर्षों की वार्षिक आय का भी उल्लेख है। यह औसतन लगभग ₹87 लाख रुपये है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उन्होंने जो राशि घोषित की है वह ₹84.52 रुपये लाख है। 2021-22 में यह ₹1.02 करोड़ और 2020-21 में ₹83.99 लाख थी।

डिंपल यादव की आय नहीं पहुंची एक करोड़

डिंपल यादव की पिछले पांच साल की औसत आय करीब 65 लाख रुपये है। 2022-23, 2021-22 और 2020-21 में ये आंकड़े ₹67.5 लाख, ₹78.66 लाख और ₹58.93 लाख थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in