सिंगर की मौत से सिनेमा जगत में मातम।
सिंगर की मौत से सिनेमा जगत में मातम।  रफ्तार।
बॉलीवुड

Singer Passes Away: इस मशहूर सिंगर की बेहद कम उम्र में हुई मौत, सिनेमा जगत में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली, रफ्तार। फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर है। बेहद कम उम्र में मशहूर सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानी-मानी गायिका जहरा (Zahara) का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर को उनके परिवार ने कंफर्म किया है। बता दें, जहरा साउथ अफ्रीका की म्यूजिक आइकन कही जाती थीं। इस मशहूर दक्षिण अफ्रीकी पॉप सिंगर जहरा का असली नाम बुलेलवा (Bulelwa Mkutukana) था। रिपोर्ट्स के अनुसार 11 दिसंबर को अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा-हम भारी दिल और गहरे दुख के साथ बताना चाहते हैं कि हमारी प्यारी बेटी, बहन और दोस्त जहरा अब हमारे बीच नहीं रहीं। जहरा ने परिवार और करीबियों को 11 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

नोट में आगे लिखा है-वो इस दुनिया में पवित्र रोशनी और पवित्र दिल थीं। वह आशा की किरण, एक तोहफा और हम पर और दुनिया के लिए एक आशीर्वाद थी। दुनिया लीजेंडरी फिगर के रूप में जहरा का म्यूजिक, जिस तरह से उन्होंने लाखों दिलों को छुआ वो याद रखेगी। हम जहरा को दुखी होकर नहीं, बल्कि उनके जॉय, काइंडनेस और जो अपने म्यूजिक और जिंदगी के जरिए वो लोगों की जिंदगी में इंस्पिरेशन बनी हैं, उसके लिए याद रखेंगे।

2011 में आया था पहला एल्बम

चर्चा है कि सिंगर जहरा लीवर की समस्याओं के कारण कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। 2011 में उनका पहला एल्बम लोलीवे रिलीज हुआ था। वह अपने गानों के जरिए साउथ अफ्रीका में महिलाओं पर हो रही हिंसा के बारे में बात करने के लिए भी जानी जाती थीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in