Singer Millben: नीतीश कुमार के बयान पर भड़की अमेरिकी सिंगर, बोली-बिहार में महिला बने सीएम, मोदी की तारीफ की

Nitish Kumar Comment Us Singer Millben Reaction:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर विवाद का रूप ले चुका है। सीएम को अपने वक्तव्य के लिए माफी मांगनी पड़ी। खुद की निंदा भी करनी पड़ी।
अफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन।
अफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन। @MaryMillben एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर विवाद का रूप ले चुका है। सीएम को अपने वक्तव्य के लिए माफी मांगनी पड़ी। खुद की निंदा भी करनी पड़ी। ऐसा करने के बाद भी विवाद थम नहीं रहा। विपक्षी दलों के बाद अब इस मुद्दे पर अफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन ने नीतीश की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा नेता बताते हुए उनकी तारीफ भी की। नीतीश के बयान की आलोचना करते हुए सिंगर मैरी मिलबेन ने कहा कि अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार इस्तीफा दें। बिहार में किसी महिला नेतृत्व का उदय हो।

भारत की नागरिक होती तो बिहार सीएम का चुनाव लड़ती

मैरी मिलबेन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा-नीतीश कुमार जी के कमेंट्स के बाद मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर, मैं भारत की नागरिक होती तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती। भाजपा को एक महिला को बिहार में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यह महिला सशक्तिकरण और प्रतिक्रिया में विकास की सच्ची भावना होगी। या बिहार, जैसा शाहरुख ने जवान में चेतावनी दी थी- ‘वोट’ करें और बदलाव लाएं।

प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए सबसे अच्छा नेता

मिलबेन ने कहा-2024 का चुनावी मौसम यहां अमेरिका और निश्चित रूप से भारत में शुरू हो चुका है। पुरानी नीतियों और गैर-प्रगतिशील लोगों को समाप्त करें। उनकी जगह उन आवाजों और मूल्यों को लें, जो प्रेरित करते हैं। जो राष्ट्र के सामूहिक भविष्य के लिए सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का समर्थन इसलिए करती हूं, क्योंकि मैं भारत से प्यार करती हूं। मेरा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। वह अमेरिका-भारत संबंधों और वैश्विक दुनिया की आर्थिक स्थिरता के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। पीएम मोदी महिलाओं के पक्ष में हैं।

भारतीय राष्ट्रगान और दिवाली उत्सव के लिए भजन गा चुकी है भजन

मिलबेन भारत में तब चर्चा में आईं थीं, जब 2020 में भारत के स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के लिए भारतीय राष्ट्रगान और दिवाली उत्सव के लिए भजन ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाया था। पूरे अमेरिका और भारत में लाखों लोगों ने यह वीडियो देखा था। मिलबेन को 2022 में भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in