कार में बैठकर एनिमल फिल्म का गाना गाता पुलिस अफसर।
कार में बैठकर एनिमल फिल्म का गाना गाता पुलिस अफसर। रफ्तार।
बॉलीवुड

'Animal' के Song को पुलिस अफसर ने ऐसा गाया कि बड़े Singers फेल, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे

नई दिल्ली, रफ्तार। ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल का एक गाना रिक्रिएट किया गया है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे रिक्रिएट किसी सिंगर ने नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी ने किया है। इसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर rajat.rathor.rj नाम से बने पेज पर पुलिस अफसर का गाना शेयर हुआ है। गाड़ी में बैठकर शख्स सुरों की तान छेड़ रहा है। अमित मिश्रा की आवाज में गाए हुए 'पहले भी मैं तुमसे मिला हूं' को अपने वर्जन में रीक्रिएट किया है। इसे सुनकर आप भी कहेंगे कि आपको बॉलीवुड में किस्मत आजमानी चाहिए।

अरिजीत के गाने पर भी छेड़े हैं तान

यह पुलिस अफसर फिल्म एनिमल का गाना सतरंगा भी गा चुके हैं। अरिजीत सिंह ने बहुत खूबसूरती से इसे गाया है, जिसे काफी खूबसूरती से यह पुलिस अफसर भी गाना गा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 57 हजार से अधिक लोग लाइक किए हैं। एक यूजर ने लिखा-इस आवाज को मैं कई बार सुन सकती हूं। एक ने लिखा- यह ओरिजिनल गाने से भी बेहतर है। एक यूजर ने मजेदार कमेंट किया- अच्छा तभी एनिमल मूवी में पुलिस नहीं दिखाई गई, क्योंकि पुलिस तो गाना गाने में बिजी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in