back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Politics: NDA सरकार बनने के बाद ‘मिशन लोकसभा चुनाव’, आज एक मंच पर दिखेंगे PM Modi और Nitish Kumar

Bihar News: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ NDA की सरकार बनने के बाद मंच साझा करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की राजधानी पटना में NDA का जलवा बिखाारेंगे। प्रधानमंत्री आज पटना में यूनिटी मॉल का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद शाम को बेगुसराय पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका स्वागत करेंगे। NDA की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा होगा।

ढेड़ साल बाद मोदी नीतीश दिखेंगे एक साथ

बिहार में NDA ने फिर से वापसी कर ली है। RJD सुप्रीमो लालू यादव के बेटे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का दामन छोड़कर नीतीश कुमार ने वापस NDA का दामन थाम लिया। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक साथ 12 जुलाई 2022 में एक साथ मंच साझा करते हुए देखा गया था। लगभग ढेड़ साल से ऊपर यानि 19 महीनों बाद दोनों नेताओं को आज एक साथ फिर देखा जाएगा। इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार में NDA की सरकार बनने के बाद दिल्ली में मुलाकात की थी।

इन परियोजनाओं की देंगे राष्ट्र को सौगात

राजधानी पटना में प्रधानमंत्री मोदी आज यूनिटी मॉल की शिलान्यास रखेंगे। वहां से बेगुसराय की ओर रवाना होंगे। शाम को लगभग 5 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री बेगुसराय पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बेगुसराय में लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपए की कई तेल और गैस क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही किसान भाईयों और बहनों के लिए ‘1962 फार्मर्स ऐप’ लॉन्च करेंगे। PMO के अनुसार, पशुधन पशुओं के लिए डिजिटल डेटाबेस राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन के तहत विकसित किया गया है। बेगुसराय से प्रधानमंत्री मोदी बिहार के औरंगाबाद में रवाना होंगे।

लोकसभा चुनाव की भरेंगे हुंकार

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के गया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार उनके साथ पटना में एक साथ मंच साझा करेंगे। इसके अलावा बेगुसराय में उपेंद्र कुशवाहा उनके स्वागत में रहेंगे। उसके बाद औरंगाबाद में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और जीतन राम मांझी उनके साथ मंच साझा करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर देश को करोड़ों की सौगात दे रहे हैं तो दूसरी ओर लोकसभा चुनाव की हुंकार भर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...