back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Political Crisis: Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद BJP के इन दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Nitish Resigned : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश ने महागठबंधन से अलग होकर राज्यपाल को राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपा।

नई दिल्ली, रफ्तार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश ने महागठबंधन से अलग होकर राज्यपाल को राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के अनुसार आज शाम नीतीश NDA के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। नीतीश ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने राज्यपाल से सरकार भंग करने के लिए कहा है। मैंने इंडी अलायंस बनवाया, लेकिन वहां काम नहीं हो रहा था। लालू की पार्टी का व्यवहार बिल्कुल ठीक नहीं है। मैंने सबसे राय लेकर सीएम पद से इस्तीफा दिया है।

मैं बीजेपी के साथ वापस लौटूंगा

नीतीश ने कहा कि महागठबंधन की स्थिति ठीक ही नहीं है। अब मैं नए गठबंधन में जा रहा हूं। अब मैं बीजेपी के साथ वापस लौटूंगा। नीतीश से पहले जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश ने बिना गड़बड़ी बड़ी संख्या में नौकरियां दीं। पोस्टिंग में भी कोई खेल नहीं खेला जा रहा था। किसी तरह का गुप्त लेन-देन नहीं हो रहा था। इससे राजद आहत था। ऐसे में जदयू ने एक रास्ता खोजा और शासन के साथ समझौता नहीं किया।

सम्राट चौधरी और विजय चौधरी को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे जीवन का यह ऐतिहासिक दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझे विधायक दल का नेता चुना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर Sonam Wangchuk की हिरासत को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...