back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीसा भारती ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार; कहा- लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त

Misa Bharti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को लेकर आरजेडी की नेता मीसा भारती काफी नाराज दिखी और पीएम पर पलटवार करते हुए, कुछ इस तरह का बयान दे दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में चुनावी माहौल है, सभी राजनीतिक दल अपने अपने मुद्दे जनता के सामने रख रहे हैं। वहीं अपने मुद्दों के साथ साथ एक दूसरी पार्टी पर उनके कार्यों को लेकर सवाल भी उठाया जा रहा है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को लेकर आरजेडी की नेता मीसा भारती काफी नाराज दिखी और पीएम पर पलटवार करते हुए, कुछ इस तरह का बयान दे दिया है। जिसको लेकर भाजपा ने इस मुद्दे में उल्टा उनको ही घेर लिया है। भाजपा ने मीसा भारती के बयान का कड़ा जवाब देते हुए, कहा है कि लालू यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जिसके कारण मीसा भारती गुस्से में ऐसा बयान दे रही है।

जनता ने हमें मौका दिया तो पीएम मोदी समेत बीजेपी के सारे नेता जेल के अंदर होंगे

मीसा भारती ने प्रधानमंत्री के तुष्टिकरण वाले बयान का जवाब देते हुए मीडिया से कहा कि इंडिया गठबंधन 30 लाख लोगों को नौकरियां देने का काम कर रहा है, लेकिन पीएम मोदी को तुष्टिकरण दिखाई दे रहा है। मीसा ने कहा कि हमारा गठबंधन किसानों की आय को दुगना करने और MSP लागू करने की बात कर रहा है। लेकिन इसमें भी उन्हें तुष्टिकरण नजर आ रहा है। मीसा ने केंद्र सरकार के इलेक्टोरल बांड पर सवाल उठा डाला और कहा इसका जवाब कौन देगा? इसके साथ ही मीसा ने अपने बयान के माध्यम से पीएम मोदी और भाजपा के सभी नेताओं के लिए कहा कि अगर जनता ने हमें मौका दिया तो पीएम मोदी समेत बीजेपी के सारे नेता जेल के अंदर होंगे।

लालू परिवार पर भ्रष्टाचार की पुष्टि कोर्ट के माध्यम से हुई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सभी नेताओं को जेल भेजने वाले मीसा भारती के बयान पर भाजपा हमलावर है। भाजपा का कहना है कि लालू परिवार पर भ्रष्टाचार की पुष्टि कोर्ट के माध्यम से हुई है। उन्हें देश की न्यायपालिका पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। भाजपा के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने तो मीसा के लिए कहा डाला कि इस बयान से वह अपने पिता की प्रतिज्ञा को हास्यास्पद बना रही हैं। भाजपा के नेता मीसा भारती के बयान की कड़ी निदा कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतक्रिया दे रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर विधानसभा सीट (Shibpur Seat) एक अहम और चर्चित सीट मानी जाती है। हावड़ा जिले में...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵