भाजपा ने पहली बार ओवैसी के गढ़ में उतारी महिला प्रत्याशी, जानें कौन हैं माधवी लता जिन्हे मिली Y+ सिक्योरिटी?

Madhavi Lata: भाजपा ने माधवी लता के भरोसे इस हॉट सीट को जीतने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सभी लोगो की माधवी लता के बारे में जाने की इच्छा है।
Madhwi Lata and
Madhwi Lata and raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हर राजनीतिक दल सतर्क है और चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। भाजपा ने इसी कड़ी में तेलंगाना की चर्चित हैदराबाद सीट पर माधवी लता को अपना प्रत्याशी बनाया है। हैदराबाद सीट को ओवैसी परिवार का गढ़ बताया जाता है। वर्ष 1884 से इस परिवार का हैदराबाद सीट पर कब्जा रहा है। इस सीट से असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। भाजपा ने माधवी लता के भरोसे इस हॉट सीट को जीतने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सभी लोगो की माधवी लता के बारे में जाने की इच्छा है। आइये जानते हैं माधवी लता के बारे में।

जानें कौन हैं माधवी लता

हैदराबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हिंदुत्व के लिए जरूर जानी जाती है। मगर वह अपने सामाजिक कार्यो द्वारा सभी धर्मो की सेवा कर रही हैं। डॉ. माधवी विरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। वह एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं। माधवी लता लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की प्रमुख हैं। माधवी शिक्षा और हेल्थकेयर के क्षेत्र में भी काम कर रही हैं। माधवी लता ने कोटी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया हुआ है।

वह अक्सर हिन्दू धर्म को लेकर अपने भाषणों के लिए जानी जाती हैं

वह अक्सर हिन्दू धर्म को लेकर अपने भाषणों के लिए जानी जाती हैं। भाजपा ने हैदराबाद सीट से पहली बार महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने भगवत राव को चुनाव मैदान में उतारा था। इस बार भाजपा ने माधवी लता पर अपना भरोसा जताया है और उन्हें इस हॉट सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में ओवैसी ने भगवत राव को तीन लाख वोटों के अंतर से हरा दिया था। इस बार भाजपा ने माधवी लता को मैदान में उतारकर इस हॉट सीट पर मुकाबला कड़ा कर दिया है। सबको इस सीट के चुनाव परिणाम का इंतजार रहेगा। हर कोई जानना चाहता है कि क्या माधवी ओवैसी के गढ़ में सेंध लगा पायेगी?

माधवी लता को Y+ कैटगरी की सुरक्षा

हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता की गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ा दी है। उनको Y+ कैटगरी की सुरक्षा दे दी गई है। गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर ही यह सुरक्षा माधवी लता को दी है। दरअसल हैदराबाद लोकसभा सीट असदुद्दीन ओवैसी का गढ़ है और माधवी लता उनको उनके गढ़ में बड़ी चुनौती देने जा रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in