back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- राहुल गांधी ‘डरपोक’ हैं

Guwahati News: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'डरपोक' हैं।

गुवाहाटी, (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘डरपोक’ बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिंसा भड़काने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद वे चुपचाप अपनी लग्जरी बस से बाहर निकल गए और एक छोटी कार में सवार होकर शहर छोड़कर अपने अगले पड़ाव हाजो की ओर चले गए।’

राहुल ने डरपोक होने का एक नया मानक स्थापित किया है…हा हा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11वें दिन असम के बोंगाईगांव में पहुंची हैं। मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर बुधवार को लिखा, “दिलचस्प… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसाने के बाद, राहुल गांधी (जो बस यात्रा पर हैं) चुपचाप अपनी फैंसी बस से बाहर आए और एक छोटी कार से शहर से भाग गए हाजो, जो उनकी अगली मंजिल है। राहुल ने डरपोक होने का एक नया मानक स्थापित किया है…हा हा।”

कब क्या हुआ राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर असम में

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुवाहाटी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस समर्थकों और असम पुलिस के बीच हुई झड़प मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।एफआईआर में उन पर कई गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं।

इससे पहले राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असम पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले को बटद्रवा सत्र थान जाने से रोक दिया था। जिले के धिंग गेट पर तैनात पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने का कारण बताते हुए कहा था कि दोपहर 3 बजे से पहले उनकी यात्रा बटद्रवा थान नहीं जा सकती है। पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी के अनुसार यात्रा के दौरान निर्धारित स्थानों पर ही ठहराव की अनुमति दी जाएगी। कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने यह निर्देश जारी किया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵