back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Congress को ₹1,823 करोड़ के टैक्स नोटिस पर हिमंत बिस्वा सरमा बोले- इसको टैक्स टेररिज्म कहना गलत

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरा सुझाव है कि वे हर दिन अपना विरोध करने की बजाय अपना चुनाव प्रचार करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार(29 मार्च 2024) को कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि टैक्स का भुगतान न करके कांग्रेस गरीबों का हक मार रही है। वे गरीबों को इस टैक्स से मिलने वाले लाभ से वंचित कर रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमे पार्टी ने कहा था कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हमे(कांग्रेस) 1,823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है। सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस टैक्स का भुगतान नही चुका रही है, उनका ये कार्य कल्याणकारी योजना के खिलाफ हैं। ये गरीबों के खिलाफ है। कांग्रेस गरीबों का हक मार रही है।

सरकार को विकास कार्यो के लिए टैक्स की जरुरत पड़ती है

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि टैक्स के रूप में जो पैसा एकत्र होता है, वो अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों आदि के लिए जाता है। सरकार को विकास कार्यो के लिए टैक्स की जरुरत पड़ती है। सीएम हिमंत का यहां कहने का मतलब है कि हर किसी को ईमानदारी के साथ अपने टैक्स का भुगतान करना चाहिए। तभी ये पैसा देश के विकास कार्यो में लगेगा और गरीबो को इसका लाभ मिलेगा।

हर दिन अपना विरोध करने की बजाय अपना चुनाव प्रचार करें

सीएम हिमंत ने कहा कि कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया है कि टैक्स आतंकवाद फैलाकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया है। शर्मा ने बताया की टैक्स का पैसा देश के विकास कार्यों में जाता है। इससे सार्वजनिक कल्याण का कार्य किया जाता है। जिससे गरीबो को लाभ मिलता है। इसलिए कांग्रेस का इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस को टैक्स आतंकवाद कहना गलत है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरा सुझाव है कि वे हर दिन अपना विरोध करने की बजाय अपना चुनाव प्रचार करें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵