back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमारी यात्रा से भारत और भूटान की दोस्ती और गहरी होगी : भूटान के प्रधानमंत्री : शेरिंग टोबगे

प्रधानमंत्री ने गांधीनगर के पास बनने वाले वैश्विक वित्तीय और आईटी सेवा केंद्र ‘गिफ्ट सिटी’ का दौरा किया

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे की गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा बुधवार को संपन्न हो गई। इस यात्रा पर टोबगे ने कहा कि इस यात्रा से भूटान और भारत में दोस्ती और गहरी होगी।

यात्रा के अखिरी दिन में किंग और प्रधानमंत्री ने गांधीनगर के पास बनने वाले वैश्विक वित्तीय और आईटी सेवा केंद्र ‘गिफ्ट सिटी’ का दौरा किया। टोबगे ने इस यात्रा पर मीडिया से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि “आज हमने गिफ्ट सिटी का दौरा किया। इस स्मार्ट शहर ने बहुत ही कम समय में जो उपलब्धि हासिल की है उससे हम बहुत प्रभावित हैं। भूटान के किंग की ओर से उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को इस के के लिए धन्यवाद दिया।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दौरे पर आया प्रतिनिधिमंडल ‘‘विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और जिला शीतलन प्रणाली और उपयोगिता सुरंग जैसी अन्य उच्च तकनीक प्रणालियों’’ को देखकर प्रभावित हुआ।

प्रधानमंत्री टोबगे ने कहा, सोमवार 22 जुलाई को हम आए और हमने स्टैच्यु ऑफ यूनिटी का दौरा किया। मैं आपको कह सकता हूं कि (सरदार वल्लभभाई पटेल की) विशाल प्रतिमा को देखकर मुझे लगा कि मैं किसी तीर्थस्थल पर आया हूं और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि को अनुभव किया।”

अधिकारियों ने बताया कि भूटान नरेश और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुंद्रा और खावड़ा में अडाणी समूह के प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना स्थलों का दौरा किया। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...