back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निस्वार्थ सेवा रही है विद्यार्थी परिषद की पहचान, निर्वहन कर रहा है महत्वपूर्ण भूमिका

बेगूसराय, 01 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आरोग्य रक्षक अभियान शुरू हो गया है। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया गया। बेगूसराय में इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन सिहमा में किया गया। ऑनलाइन उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सहित प्रांत स्तर के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला प्रमुख मुकेश कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि अभियान के टोली बनाकर गांव-गांव में थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन लेवल जांच, टीकाकरण के संबंध में जागरूकता, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण समेत अन्य सहयोग किया जा रहा है। यह अभियान आगामी सात दिनों तक जारी रहेगा। नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार एवं कॉलेज इकाई अध्यक्ष आदित्य राज ने बताया कि निस्वार्थ सेवा विद्यार्थी परिषद की पहचान रही है। इसी पहचान के बदौलत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। टोली समाज के गांव-गांव में घूमती है तो कार्यकर्ताओं के अंदर समाज और मानवता के प्रति समर्पण का भाव जागृत होता है। इसलिए परिषद त्रासदी के समय समाज को अपना सर्वस्व समर्पित कर देती है। सामाजिकक कार्यकर्ता राघव सिंह एवं कॉलेज कोषाध्यक्ष कुमार अमन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का सेवा कार्य सरकारी व्यवस्था को एक संदेश है कि यदि परिषद के कार्यकर्ता समाज के बीच किसी अभियान को लेकर आ जाए तो वह अभियान जन अभियान का स्वरूप ग्रहण कर लेता है, जो इस अभियान का मूल उद्देश्य भी है। नगर मीडिया प्रभारी शांतनु कुमार एवं सह मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि आज का कार्यक्रम उन कोरोना योद्धाओं को भी समर्पित है, जिन्होंने समाज की भलाई के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी l विद्यार्थी परिषद का यह कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों एवं डॉक्टरों को भी सहायता उपलब्ध कराएगा, ताकि जन सामान्य के स्वास्थ्य की जानकारी उनको मिल सके। बीहट नगर में नगर मंत्री सुर्या सिंह के नेतृत्व में मिशन आरोग्य रक्षक अभियान चलाया गया। अभियान में करीब चार सौ लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग कर सेनिटाइजर, मास्क एवं साबुन का वितरण कर टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला प्रवक्ता अनुराधा झा एवं परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष मंत्रालय के तय मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के लिए प्रेरित करना देश को कोरोना वायरस से बचाने में काफी मददगार साबित होगा। मंझौल नगर इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतांशु कुमार एवं आदर्श भारती के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। मौके पर विद्यार्थी परिषद के बेगूसराय-समस्तीपुर विभाग संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि मिशन आरोग्य रक्षक का मुख्य उद्देश्य है कोरोना को हराना। तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी योजना बनाकर गांव-गांव के लिए चल पड़ें हैं, हम सब मिलकर आरोग्य बिहार बनाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC का एक्शन, स्लो ओवर रेट के कारण कटी 10% मैच फीस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...