back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटली के विदेश मंत्री ने कहा- ईरान पर ड्रोन हमले की इजराइल ने आखिरी क्षणों में अमेरिका को सूचना दी

Iran vs Israel: ईरान ने आसमान में शुक्रवार तड़के, ड्रोन नजर आने के बाद इस्फहान के निकट एक वायु सेना अड्डा और एक परमाणु स्थल के बचाव में वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल कर गोलाबारी की।

कैप्री, (हि.स)। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि अमेरिका ने जी-7 समूह के सदस्य देशों की तीन दिवसीय बैठक में शुक्रवार सुबह की सत्र में जानकारी दी कि ईरान में ड्रोन हमले के बारे में इजराइल से उसे ‘‘आखिरी क्षणों में’’ सूचना मिली थी, लेकिन वाशिंगटन ने इस कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद संदिग्ध हमले से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए बैठक सत्र का एजेंडा अंतिम क्षणों में बदल दिया गया। ताजानी ने जी-7 समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।

मिसाइल हमले के जवाब में संभवत: यह इजराइली हमला किया गया

ईरान ने आसमान में शुक्रवार तड़के, ड्रोन नजर आने के बाद इस्फहान के निकट एक वायु सेना अड्डा और एक परमाणु स्थल के बचाव में वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल कर गोलाबारी की। बीते सप्ताह के अंत में तेहरान द्वारा इजराइल पर किए गए अप्रत्याशित ड्रोन एवं मिसाइल हमले के जवाब में संभवत: यह इजराइली हमला किया गया।

ड्रोन के बारे में इजराइल ने आखिरी क्षणों में सूचित किया

इटली के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों को बताया कि उसे ड्रोन के बारे में इजराइल ने आखिरी क्षणों में सूचित किया। उन्होंने कहा, लेकिन अमेरिका इस हमले में शामिल नहीं है। उसे महज इसकी सूचना मिली थी।

उनका देश किसी हमले में शामिल नहीं है: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

हालांकि, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस कथन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उनका देश किसी हमले में शामिल नहीं है तथा क्षेत्र में तनाव घटाने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्लिंकन ने कहा, मैं इसके सिवा कुछ नहीं कहने जा रहा कि अमेरिका किसी हमले में शामिल नहीं है। ब्लिंकन ने कहा कि इजराइल ने अपने खुद के निर्णय लिए और अमेरिका इसकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस्फहान में रह रहे इतालवी सुरक्षित हैं

ताजानी ने कहा कि जी-7 देशों ने ईरान में जो कुछ हुआ, उस पर शुक्रवार को चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह बताना चाहते हैं कि उन्होंने तेल अवीव और तेहरान स्थित इतालवी दूतावासों से संपर्क किया और पाया कि इस्फहान में रह रहे इतालवी सुरक्षित हैं।

जी-7 समूह विश्व की सात सर्वाधिक विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है

जी-7 समूह विश्व की सात सर्वाधिक विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है, जिनमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। माना जा रहा है कि सप्ताहांत में तेहरान की ओर से इजराइल पर अप्रत्याशित ड्रोन और मिसाइल हमले किये जाने के बाद, इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की।

बयान में, इजराइल की सुरक्षा का संकल्प लिया गया

मंत्रियों ने तीन दिवसीय बैठक के बाद, एक बयान में दोनों पक्षों से टकराव टालने का आग्रह किया। बयान में, इजराइल की सुरक्षा का संकल्प लिया गया और 13-14 अप्रैल को इजराइल पर ईरान द्वारा किये गए हमले की कड़ी निंदा की गई। इसमें कहा गया है, क्षेत्र को और अस्थिर किये जाने के जवाब में हम और भी प्रतिबंध लगाने तथा अन्य कदम उठाने को तैयार हैं।

इजराइल से अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने को कहा

समूह ने ईरान को बैलिस्टिक मिसाइल और इससे संबद्ध प्रौद्योगिकी रूस को हस्तांतरित करने के खिलाफ भी ईरान को चेतावनी दी। गाजा में युद्ध पर, समूह ने हमास से बंधकों को रिहा करने की अपील की। साथ ही, इजराइल से अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने को कहा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...