back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 Summit India: मोदी ने शांति के संदेश के साथ जी-20 का समापन किया, इस देश को मिली अगले जी-20 की मेजबानी

G20 Summit 2023: नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समापन किया। PM मोदी ने 'स्वस्ति अस्तु विश्व' के साथ जी-20 सम्मेलन का समापन किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समापन किया। PM मोदी ने ‘स्वस्ति अस्तु विश्व’- शांति के लिए प्रार्थना के साथ जी-20 सम्मेलन का समापन किया। मोदी ने ब्राजील (Brazil) को अगले जी-20 सम्मेलन की जिम्मेदारी सौंपी।

एक पृथ्वी-एक परिवार आनंदमय होगा: मोदी

मोदी ने कहा-मैं जी-20 सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा करता हूं। आशा है एक पृथ्वी-एक परिवार और एक भविष्य का रोडमैप आनंदमय होगा। 140 करोड़ भारतीयों की इस मंगलकामना के साथ आप सभी का बहुत धन्यवाद। मैं ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो को शुभकामना देता हूं और जी-20 की अध्यक्षता सौंपता हूं।

नवंबर में वर्चुअल सेशन का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा नवंबर तक हमारे पास जी-20 की अध्यक्षता है। इन दो दिनों में आपने कई बातें व प्रस्ताव रखे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए हैं, उन्हें देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है? मेरा प्रस्ताव है कि जी-20 का एक और वर्चुअल सेशन नवंबर अंत में रखें। उसमें इस समिट के दौरान तय हुए विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा आपके साथ हमारी टीम साझा करेगी। आप सब इससे जुड़ेंगे, ऐसी हमें उम्मीद है।

ब्राजील को पूर्ण सहयोग का आश्वासन

मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- ब्राजील को मैंने अध्यक्षता सौंप दी है। अटूट विश्वास है कि वे इसका समर्पण, दूरदर्शिता के साथ नेतृत्व करेंगे। वैश्विक एकता के साथ समृद्धि को आगे बढ़ाएंगे। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान ब्राजील को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा सीट 2026 चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है। यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵